प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा व समर्पण दिवस मनाएंगे भाजपाई

कार्यक्रम को लेकर विष्णुगढ़ में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जिले म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:43 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:43 PM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा व समर्पण  दिवस मनाएंगे भाजपाई
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा व समर्पण दिवस मनाएंगे भाजपाई

कार्यक्रम को लेकर विष्णुगढ़ में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जिले में चलेगा कार्यक्रम

संवाद सूत्र विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : विष्णुगढ़ बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भाजपा पश्चिमी मंडल स्वास्थ्य स्वयं सेवक का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने की एवं संचालन महामंत्री गुरु प्रसाद साव ने किया। बैठक में केंद्रीय पार्टी से निर्देशित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र का जन्मदिवस पर 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया । सेवा समर्पण दिवस में मुख्य रूप से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के पर पोस्टकार्ड के माध्यम से शुभकामना संदेश प्रेषित करने,पर्यावरण संबंधी गतिविधियां तेज करने के तहत, नदी तालाब की सफाई ,प्लास्टिक मुक्त अभियान, पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन करने ,सेवा गतिविधियों के तहत फलों का वितरण, दिव्यांगों की सहायता, राशन बैग का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम प्रभारी दामोदर सिंह ने कहा कि हमारे भारत के प्रधानमंत्री आज विश्व के सबसे ताकतवर नेताओं में चुने गए है । नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में किए वायदे के तहत धारा 370 को खत्म कर दिखाया। राम मंदिर जैसे सालो से चले आ रहे मसले को हल कर किया। प्रवासी मंडल पालक अरविद कुमार (पप्पू )ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्मदिवस को सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाना है ।

बैठक में मुख्यातिथि दामोदर सिंह, पूर्वी मंडल प्रभारी रंजीत सिन्हा, पश्चिमी मंडल पालक अरविद कुमार(पप्पू), सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, पूर्व सांसद प्रतिनिधि शम्भूनाथ पांडेय,पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन प्रसाद गुप्ता, सुरेश राम, राकेश बर्णवाल, उपाध्यक्ष महादेव मंडल, सरयू साव,उमा देवी,, मंत्री राजेश सोनी, गौतम भारती, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी,गुलाबशंकर महतो,महिला मोर्चा ,भाजयुमो अध्यक्ष संजय कुमार महतो, कन्हाई, विकास पांडेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक मंडल, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री दीपक रजक, भीम राम आदि थे।

chat bot
आपका साथी