समस्त हिदू समाज को एक सूत्र में पिरोना है : गुरुदेव गुप्ता

बाटम विहिप रसोइया धमना पंचायत समिति गठित संगठन की मजबती पर जोर संसू बरही (हजारीबाग) ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:54 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:54 PM (IST)
समस्त हिदू समाज को एक सूत्र में पिरोना है : गुरुदेव गुप्ता
समस्त हिदू समाज को एक सूत्र में पिरोना है : गुरुदेव गुप्ता

बाटम

विहिप रसोइया धमना पंचायत समिति गठित, संगठन की मजबती पर जोर

संसू, बरही (हजारीबाग) : विश्व हिदू परिषद (विहिप) बरही प्रखंड इकाई के नेतृत्व में रसोईया धमना पंचायत अंतर्गत दुर्गा मंदिर प्रांगण में संगठन विस्तार को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुमार व संचालन बजरंग दल सहसंयोजक नितेश कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं सर्वसम्मति विहिप का रसोईया धमना स्तरीय पंचायत समिति का गठन हुआ। जिसमें गिरिजा कुमार साव को अध्यक्ष, राजेश रंजन को मंत्री, शंकर कुमार को बजरंग दल संयोजक, जानकी रजक को सत्संग प्रमुख, प्रकाश चौरंगिलाल सह संयोजक, राम प्रकाश प्रजपति को उपाध्यक्ष, सुमन कुमार को सह मंत्री, दीपक कुमार को मिलन प्रमुख, बीरेन्द्र कुमार को सुरक्षा प्रमुख, सोनू पंडित को सामाजिक समरसता प्रमुख, गोपाल साहू को धर्म प्रसार प्रमुख, भवानी प्रसाद को व्यवस्था प्रमुख, अनुज कुमार यादव को गो रक्षा प्रमुख चुना गया। वही संतोष साव, सुरेश राम, टुकलाल साव, परमेश्वर पंडित, हरि यादव, गोविद साहू, बिनोद राम आदि को अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता ने कहा भारत एक हो, भारत अखंड हो एवं हिन्दू भाइयों में आपसी भाईचारगी का माहौल बने इसको लेकर समाज को जागरूक करना होगा। सनातन संस्कृति के एकत्रीकरण से ही समस्त विश्व का कल्याण संभव है। समस्त हिदू समाज को एक सूत्र में पिरोना होगा यह कार्य जन जागरण से ही संभव है। एकल अभियान के प्रो. हीरामन साहू ने कहा कि धर्म से बढ़कर कुछ भी नही है। सनातन धर्म सभी प्राणियों से प्रेम और भाईचारा सिखाता है और इससे ही विश्व का कल्याण संभव है। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी गोविद साव, हरि यादव, प्रधान प्रतिनिधि संतोष साव, बीरेन्द्र कुमार, नोरंगी लाल, टुकलाल साव, बिनोद राम, परमेश्वर पंडित, जानकी रजक, कारण कुमार, रामजी शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी