भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान 17 से

भाजपा ने जारी की जिला कार्यक्रम प्रमुखों की सूची जासं ह•ारीबाग प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 09:30 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:30 PM (IST)
भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान 17 से
भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान 17 से

भाजपा ने जारी की जिला कार्यक्रम प्रमुखों की सूची

जासं, ह•ारीबाग : प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से होगी तथा समापन 7 अक्टूबर को होगा। इस बीच सभी मण्डलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमे 17 सितंबर को कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं बूथ से मण्डल स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओ के द्वारा पोस्टकार्ड के माध्यम से उन्हें धन्यवाद व आभार व्यक्त किया जाएगा। कार्यक्रम के जिला प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, नंदलाल मेहता जिला मंत्री, महेंद्र राम बिहारी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा को बनाया गया है। 19 सितम्बर को स्वच्छता अभियान व पौषारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके कार्यक्रम प्रभारी सुनील साहू जिला महामंत्री, सेवालाल महतो जिला मंत्री, जयदेव चौधरी जिला मंत्री, नवीन रंजन दुबे जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा को बनाया गया है। 21 सितम्बर को रक्तदान शिविर, 23 को सेमिनार व संगोष्ठी 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन सभी बूथों पर मनाया जाएगा। इसके अलावे 27 सितम्बर को लेख पैनल पर चर्चा तथा 2 अक्टूबर को धूमधाम से गांधी जयंती मनाई जायगी। रक्तदान शिविर के प्रभारी राजेश साहय जिला उपाध्यक्ष, मूलचंद साव जिला मंत्री, विकास सिन्हा जिला अध्यक्ष भाजयुमो बनाये गए हैं। दिव्यांगों की सहायता तथा राशन बैग का वितरण कार्यक्रम प्रमुख रमेश ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, उमा पाठक जिला उपाध्यक्ष, पुष्पा तिर्की जिला मंत्री, भानुमति पासवान जिला मंत्री, रेणुका साहू जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, अजीत चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा को बनाया गया है। प्रदर्शनी हाल मीटिग सेमिनार होर्डिंग लगाने का दायित्व सुनील मेहता जिला उपाध्यक्ष, दामोदर सिंह जिला उपाध्यक्ष, मो. तनवीर अहमद जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा को दिया गया है। लेख

पैनल चर्चा आदि के कार्यक्रम प्रमुख रौशन कुमार जिला मीडिया प्रभारी, अमित कुमार आईटी सेल जिला संयोजक को बनाया गया है। सोशल मीडिया कार्यक्रम प्रमुख पुरुषोत्तम पांडेय जिला सोशल मीडिया प्रभारी, बिक्की शर्मा सह सोशल मीडिया प्रभारी को बनाया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के कार्यक्रम प्रमुख सुनील साहू जिला महामंत्री, राजेश साहय जिला उपाध्यक्ष, गांधी जयंती कार्यक्रम प्रमुख राजेश कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, दामोदर सिंह जिला उपाध्यक्ष को बनाया गया है। उ

chat bot
आपका साथी