16 को निकलेगी जन आशीर्वाद, तैयारी शुरू

लीड----------------- केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का किया जाएगा भव्य स्वागत पूर्व विधायक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 09:16 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 09:16 PM (IST)
16 को निकलेगी जन आशीर्वाद, तैयारी शुरू
16 को निकलेगी जन आशीर्वाद, तैयारी शुरू

लीड----------------- केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का किया जाएगा भव्य स्वागत : पूर्व विधायक

संवाद सूत्र बरही : बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के आवास परिसर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर व संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोडरमा के सांसद सह भारत सरकार के केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी के सम्मान में जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को कोडरमा से निकाली जाएगी। जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत बरही में पूर्व विधायक मनोज यादव के आवास पर किया जाएगा। यह यात्रा हजारीबाग जिला अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में रांची जिला तक जाएगा। वहीं इस स्वागत कार्यक्रम व तैयारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों का मान बढ़ाया है। मौके पर भाजपा नेता शैलेन्द्र सिन्हा, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि डोमन पांडेय, नवलकिशोर सिंह, रितेश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, मुखिया हरेंद्र गोप, डिलो पासवान, युगल यादव, शिवम आनंद, अमित सिंह, नागेश्वर कुमार रजक, टेकलाल यादव, सुरेश यादव, हीरामन साव, अशोक यादव, किशोर यादव, सुनील यादव, कुलदीप यादव, राजकुमार, नागेश्वर रविदास, रघुनाथ मोदी, अर्जुन मोदी, रामलाल मोदी, सुखदेव साहू, नितेश कुमार, देवधारी यादव, संजय कुमार यादव आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी