युवा विरोधी है वर्तमान राज्य सरकार : किसलय

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में हुई भाजयुमो की हुई बैठक पांच लाख युवाओं को रोजगार देने क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:15 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:15 PM (IST)
युवा विरोधी है वर्तमान राज्य सरकार : किसलय
युवा विरोधी है वर्तमान राज्य सरकार : किसलय

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में हुई भाजयुमो की हुई बैठक

पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा हुआ झूठा साबित

जासं, हजारीबाग : झारखंड की वर्तमान सरकार पूरी तरह से युवा विरोधी है। सत्ता में आते ही 5 लाख लोगों को नौकरी देने की बात करने वाली यह सरकार आज नौकरी छीनने वाली सरकार साबित हुई है। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन सभागार में बुधवार को भाजयुमो की जिला बैठक को संबोधित करते हुए यह बातें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कही। आगे कहा कि एक तरफ संविदा कर्मियों की नौकरी चली गई या जाने वाली है, जिसके कारण राज्य का युवा लगातार आंदोलन कर रहे हैं।.यह सरकार नई योजना तो ला नही सकी बल्कि लोक कल्याणकारी योजनाएं को बंद करने में यह सरकार जुटी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की एक रुपये में 50 लाख की संपत्ति रजिस्ट्री योजना, किसानों की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद कर दी गई। रेडी टू ईट योजना को सखी मंडल की 39 हजार बहनो से छीन कर बड़े व्यवसायी को दे दी गई। झारखंड में आम आदमी से लेकर, पत्रकार, वकील, नेता, जज कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसको लेकर भाजयुमो द्वारा सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष अश्विनी पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहु, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष सोनी, भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह राठौर, पूर्व नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कृष्णा सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति संतोष कुमार महतो सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। बैठक की शुरूआत अतिथियों द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित का दीप प्रज्वलित कर किया गया। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विकास सिन्हा ने तमाम अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन महामंत्री निशीकांत सिंह और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री विक्रम आदित्य ने किया। मौके पर अतीश सिंह, शिवपाल यादव, आशीष गुप्ता, अजय दुबे, राजकारण पांडे, अमित गुप्ता, राजदीप सिंह, रितेश खण्डेलवाल, राहुल केशरी, अरविद कुमार, नंद किशोर कुमार, शिबु मेहता, शैलेश चंद्रवंशी, दीपक कुमार, शिवम आनंद, सुमित वर्मा, स्वेता राणा, मणिकांत सिंह, आशेष सिन्हा, देवा कुमार, आनंद सिंह, रंजीत पाठक, संतोष गुप्ता, अमित कुमार, मुकेश कुमार सहित कई युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी