जीटी रोड बना तालाब बना, नावाडीह पथ टूटा

मस्जिद काजी टोला में घुसा पानी कई लोग घरों में कैद संवाद सूत्र चौपारण (हजारीबाग) लगात

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:06 PM (IST)
जीटी रोड बना तालाब बना, नावाडीह पथ टूटा
जीटी रोड बना तालाब बना, नावाडीह पथ टूटा

मस्जिद, काजी टोला में घुसा पानी, कई लोग घरों में कैद संवाद सूत्र चौपारण (हजारीबाग)

लगातार तीन दिनों से भारी बारिश से प्रखंड के सभी तालाब ताल तलैया पूरी तरह से भर चुके हैं। पानी सड़कों पर आ गया है। बाजार में जीटी रोड कई जगह तालाब का रूप ले चुकी है। कईयों के मकान पर पेड़ गिर गए। दर्जनों माटी के मकान धंस गए, बिजली तीस घंटे से गायब है। जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। गांव, टोलों के सड़क तथा घर पानी डूब गया है। ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। लोग घरों में कैद रहने को विवश है। सेलहारा में अशोक यादव के मकान पर सालों पुराना पीपल पेड गिरा गया, टोईया में नुरजहा खातून व पवई में मसोमात सुमनी देवी के भी घरों पर पेड़ गिरने की सूचना है। पांडेयबारा नावाडीह सड़क में मिट्टी का कटाव हो गया जिससे गांव जाने में मुश्किल आ गई है। क्षेत्र के करमा, ताजपुर, चौपारण सहित सभी पंचायतों में दर्जनों मिट्टी के मकान धंस गये। चतरा रोड के यवनपुर मस्जिद के आसपास पानी जमाव के कारण अकीदतमंद नमाज अदा करने मस्जिद तक नही पहुंच पा रहे हैं। काजी टोला के 40 से अधिक घरों के परिवार तीन दिनों से घरों में रहने को विवश है। पूर्व मुखिया हबीबुल हसन ने कहा कि काजी टोला के जल जमाव के कारण दो दिनों से जरूरत का सामान भी लाना मुश्किल हो गया है। कहा कि हरिजन टोला रोड में जल जमाव के कारण गरीबो के घरों में पानी घुस गया है।

chat bot
आपका साथी