टाटीझरिया में हाथियों का उत्पात, कई घरों को तोड़ा

लीड----------- मक्का केला और सब्जियों के फसलों के साथ साथ घरों में रखे अनाज भी खाए गए दह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:36 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:36 PM (IST)
टाटीझरिया में हाथियों का उत्पात, कई घरों को तोड़ा
टाटीझरिया में हाथियों का उत्पात, कई घरों को तोड़ा

लीड-----------

मक्का, केला और सब्जियों के फसलों के साथ साथ घरों में रखे अनाज भी खाए गए, दहशत संसू, टाटीझरिया (हजारीबाग) : प्रखंड में पिछले तीन दिनों से उत्पात मचा रहे जंगली हाथियों का झुंड लगातार तीसरी रात भी टाटीझरिया में तबाही मचाया। आधा दर्जन गांवों में 14 घर तोड़ दिए। घर में रखे चावल, गेहूं समेत अन्य अनाज खा गए। इसके अलावा घर में रखे ड्राम,बक्सा और बर्तन को भी बाहर खींच नष्ट कर दिया। हाथियों का दल खेतों में लगी फसलों के अलावा हर दिन सब्जी की फसल रौंद रहे है। हाथियों के आतंक के बाद प्रखंड के एक दर्जन गांव गांव में दहशत है।

25 हाथियों का दल मचा रहा उत्पात

प्रखंड में 25 की संख्या में हाथियों का दल उत्पात मचा रहा है। बुधवार रात लगभग 8 बजे हाथी पहले टाटी गांव में धावा बोला। ग्रामीण दिन भर के थके-मांदे थे ग्रामीण इस समय घरों में भोजन बना रहे थे तो कहीं कोई भोजन ग्रहण कर रहा था। तभी गांव की पूर्वी छोर से ग्रामीणों का हल्ला शुरू और देखते हीं देखते गांव में कोहराम मच गया। जिसे जहां मौका मिला सुरक्षित स्थान पर चले गए,जिसकी वजह से उनकी जान तो बच गई,पर घर और अनाज नष्ट हो गए। घर में रखे अनाज चावल, गेहूं, आलू, प्याज को चट कर गए हैं। हाथियों के भय से टाटी और मुरूमातु, कंदागढा, बिशाय, मूरकी गांव के लोग रात भर रतजगी करते रहे।

इनका किया नुकसान

हाथियों के झुंड ने टाटी के गणेश अगेरिया का मकान, अनाज, बर्तन व खाना नष्ट कर दिया। चोलेश्वर अगेरिया का मकान, अंजेश्वर अगेरिया का गेहूं, गोवर्धन अगेरिया का मकान और मक्का की फसल, संतोष अगेरिया का मकान, कमल अगेरिया का मक्का की फसल, जगदीश अगेरिया का मक्का की फसल, जग्रनाथ अगेरिया, कीटू अगेरिया, रति अगेरिया का मकान, बासुदेव अगेरिया के घर में रखा अनाज, रोहित अगेरिया, मंटू अगेरिया, मोसेमात दुलिया, सुनिल अगेरिया, संजय अगेरिया, जितेंद्र अगेरिया, पिटू अगेरिया, ईश्वर अगेरिया का मकान और घर में रखे अनाज को नष्ट कर दिया है। सबसे अधिक नुकसान ज्ञानी अगेरिया और शुकर अगेरिया को पहुंचा है। हाथियों ने ज्ञानी अगेरिया के घर तोडकर घर में घुस गये और बक्सा, पलंग, अनाज और अन्य सामानों को बर्बाद कर दिया है। शुकर अगेरिया का 6 क्विटल चावल और उसमें रखा पांच हजार रुपए चट कर गये । गांव के देवी मंडप का तुलसी पिडा और गेट तोड़ दिया ।

भगाने में वन विभाग के कर्मियों का भी छुटा पसीना, रहे असफल

ग्रामीण सुरेंद्र अगेरिया, राजेश अगेरिया ने बताया कि वन विभाग की ओर से झुंड को भगाने के लिए टीम गांव पहुंची थी । परंतु उन्हें भगाने में सफल नहीं हो पाए। हाथियों को भगाने के लिए दूसरी टीम की मांग किया है। गुरूवार दिन में हाथी टाटी और मुरुमातु गांव में थे और शुक्रवार को इसी गांव से लगे जंगल में देखे गए। प्रमुख शकुंतला देवी, जिप सदस्य व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह, सांसद प्रतिनिधि एमके पाठक, कैलाशपति सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया किरण देवी, महादेव यादव, प्रेमचंद गुप्ता ने मुआवजे की मांग किया है।

chat bot
आपका साथी