भाजपा में मिलती है सभी वर्गो को तरजीह : तनवीर

बाटम विष्णुगढ़ के नवादा स्कूल में हुई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक संगठन की मजबूती पर जोर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:58 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:58 PM (IST)
भाजपा में मिलती है सभी वर्गो को तरजीह : तनवीर
भाजपा में मिलती है सभी वर्गो को तरजीह : तनवीर

बाटम

विष्णुगढ़ के नवादा स्कूल में हुई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर

संस, विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : प्रखंड के नवादा स्कूल मोड़ पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें प्रखंड के अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं के अलावा हजारीबाग जिले से आए हुए अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद एवं जिला महामंत्री विनीत जैन, जिला मंत्री शेख मेराज उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें किसी एक की नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाती है और सबकी समस्या को सुनी जाती है। कहा कि विरोधी द्वारा भ्रम फैलाया जाता है कि भाजपा मुस्लिम विरोधी पार्टी है पर यह गलत है। इसे सिरे से खारिज कर भाजपा संगठन से जुड़ कर जनहित में काम करना चाहिए। जिला महामंत्री विनीत जैन ने कहा कि भाजपा का नारा है सबका साथ सबका विकास इस पर किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश तरक्की कर रहा है। देश और जनहित में हित में कार्य किया जा रहा है। च उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान, पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सभी वर्ग सभी धर्म के लोगों को फायदा हो रहा है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। कार्यसमिति सदस्य एवं मांडू विधानसभा के प्रभारी कमरुल अंसारी ने कहा कि आजकल के युवा समझदार हैं। सही और गलत को पहचानने में सक्षम है। इससे युवाओं का रुझान भाजपा के प्रति देखने को मिल रहा है। इससे हमारे संगठन को मजबूती मिल रही है। हमारा संगठन कामयाब होगा। अल्पसंख्यकों को अब आगे आना होगा। सांसद मद से कोविड किट का भी वितरण किया गया। बैठक में शेख मेराज, चिराग अंसारी, यासीन अंसारी, पप्पू ठाकुर, जमाल अंसारी, अब्दुल गफ्फार अंसारी, सरफराज अंसारी, गुल्ले रजा, परवेज अंसारी, शरीफ अंसारी, रफीक अंसारी, तस्लीम अंसारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी