पलमा में हाथियों में मचाया उत्पात, घरों को किया क्षतिग्रस्त

फोटो - 3 संसू टाटीझरिया (हजारीबाग) प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत बेडम के पलमा गांव में ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:54 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:54 PM (IST)
पलमा में हाथियों में मचाया उत्पात, घरों को किया क्षतिग्रस्त
पलमा में हाथियों में मचाया उत्पात, घरों को किया क्षतिग्रस्त

फोटो - 3

संसू, टाटीझरिया (हजारीबाग) : प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत बेडम के पलमा गांव में बुधवार की सुबह हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 4:30 बजे लगभग 25 हाथियों का झुंड पलमा गांव आ पहुंचा। इस दौरान हाथियों ने धानेश्वर महतो के रसोई घर की दीवार गिराकर रखे बर्तन व खाना को नष्ट कर दिया। वहीं नीलकंठ महतो के घर की खिड़की को धकेलकर गिरा दिया और सूंढ़ से कमरे में रखे महुआ व अनाज को निकालकर खाया। सोहर महतो और रूपलाल महतो के घरों के दरवाजे को धक्का दिया। इनके द्वारा बारी में लगे मक्का की फसल को नष्ट कर दिया गया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि हाथी गांव के अंदर तक नहीं आए। हाथियों ने गांव के किनारे जंगल से सटे घरों को ही अपना निशाना बनाया। जब हाथियों का झुंड आतंक मचा रहा था। तब परिजन इससे बचने के लिए अपने बाल-बच्चों के साथ घर की छत पर चढ गये। कुछ लोग भागकर अंदर गांव तरफ चले गए। गांव में हो-हल्ला होने के बाद ग्रामीण एकजुट होकर हाथियों को खदेड़ दिया। लोगों ने बताया खैरियत हुआ कि धनरोपनी के इस समय में सुबह में जंगल के खेतों में हल जोतने गया कोई किसान हाथियों के चपेट में नहीं आया। ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी हाथियों का झुंड टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के पलमा, बिशाय, मूरकी, टाटी के जंगलों में ही विचरण कर रहे हैं। पलमा के ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजे की मांग किया है।

chat bot
आपका साथी