महर्षि वेदव्यास जयंती सह आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन

शिशु विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव का हुआ आयोजन जीवन में गुरु का है खास महत्व यही देते

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:55 PM (IST)
महर्षि वेदव्यास जयंती सह आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन
महर्षि वेदव्यास जयंती सह आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन

शिशु विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव का हुआ आयोजन

जीवन में गुरु का है खास महत्व, यही देते हैं ज्ञान

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली में शनिवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव सह महर्षि वेदव्यास जयंती मनाई गई। मौके पर आचार्य सम्मान का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि नवल किशोर कर्ण , प्रदेश कार्यकारिणी समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धानंद सिंह, कुणाल जी, विभाग प्रचारक, तुलसी प्रसाद ठाकुर ,सह विभाग निरीक्षक ने सामूहिक रूप से महर्षि वेद व्यास के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। संबोधित करते हुए श्री कर्ण ने कहा कि पवित्र गुरु भगवा ध्वज भारत माता का प्रतीक है। गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति वंदन एवं समर्पण का पर्व है। उन्होंने जापान एवं इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि किस प्रकार विपरीत परिस्थिति एवं संकट से जूझने के बाद भी यह दोनों देश पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहे हैं । इस प्रकार की शिक्षा हमें बच्चों को देना चाहिए जिससे वे भारत का परचम पूरे विश्व में लहरा सकें । विद्यालय के सचिव के के गुप्ता ने कहा गुरु में तीनों देव ब्रह्मा विष्णु एवं महेश का स्वरूप होता है। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने कहा कि गुरु परंपरा को आदर एवं सम्मान देने का उत्सव है गुरु पूर्णिमा। बालकों के कैरियर के साथ-साथ देश एवं समाज हित करने वाले बालकों का निर्माण करना अति आवश्यक है। शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में कार्य करने हेतु संकल्प लेने का आज का दिन है। कार्यक्रम में अधिकारियों के द्वारा विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त आचार्य बंधु भगिनी एवं कर्मचारियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । विद्यालय अध्यक्ष श्रद्धानंद सिंह ने कहा समाज को जो दिशा देता है वही गुरु होता है। कार्यक्रम में परिचय विद्यालय के प्राचार्य शिव बालक प्रसाद , धन्यवाद ज्ञापन आचार्य पूनम सिंह एवं मंच संचालन, प्रदीप कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय ,सदस्य प्रोफेसर आशीष साहा सहित समस्त आचार्य बंधु- भगिनी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी