बेहतर होगी यातायात व्यवस्था, जाम से निजात को लेकर मंथन

बाटम विद्यालय खुलते हीं सड़कों पर बढ़ जाएगा यातायात तैयारी में जुटा यातायात विभाग संवाद सह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:47 PM (IST)
बेहतर होगी यातायात व्यवस्था, जाम से निजात को लेकर मंथन
बेहतर होगी यातायात व्यवस्था, जाम से निजात को लेकर मंथन

बाटम

विद्यालय खुलते हीं सड़कों पर बढ़ जाएगा यातायात, तैयारी में जुटा यातायात विभाग

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : नए यातायात प्रभारी ने कमान संभालते हीं शहर की रेंगती हुई ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद प्रारंभ कर दी है। क्षेत्र और सड़क से रुबरु होने के बाद शनिवार को यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार लकड़ा ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शहर को जाम मुक्त बनाने को लेकर मंथन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चली मैराथन बैठक में शहर के चौक चौराहों को जाम मुक्त बनाने के लिए योजना बनाया गया। तय किया गया कि नए प्लान पर एसपी की सहमति मिलते हीं काम शुरु कर दिया जाएंगा। ज्ञात हो कि शहरी क्षेत्र में लगातार चौक चौराहों का अतिक्रमण के कारण चौक चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं कुछ समय बाद कोविड की लहर थमते हीं विद्यालय प्रारंभ हो जाएंगा। विद्यालय प्रारंभ होते हीं सड़कों पर आवाजाही भी बढ़ जाएंगी। ऐसे में यातायात व्यवस्था को संभालना और भी मुश्किल हो जाएंगा। इसी योजना को लेकर शनिवार बैठक कर यातायात प्रभारी ने जाम से राहत के उपाय पर चर्चा शुरु की है। बैठक में एएसआई अमीन उंराव के अलावा अन्य छह पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

कई सड़कों पर यातायात होगा वनवे

बैठक में पूर्व के भांति कई बदलाव के नियम लिए गए। तय किया गया कि भीड़ भाड़ वाले इलाकों में निर्धारित अल्प समय के लिए वनवे व्यवस्था की जाएंगी। वहीं ऑटो रिक्शा स्टैंड को नगर निगम के साथ बैठक कर नए सिरे से परिभाषित कर व्यव्सि्थत किया जाएंगा। इसके लिए पूर्व के निर्धारित स्टैंड का निरीक्षण करने की योजना बनी है।

chat bot
आपका साथी