किसान फुलेश्वर व अशोक किए गए सम्मानित

बाटम एसडीएम ने ई-नाम से जुड़े किसानों को किया सम्मानित किसानों को देंगे मंडी की सुविधा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:07 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:07 PM (IST)
किसान फुलेश्वर व अशोक किए गए सम्मानित
किसान फुलेश्वर व अशोक किए गए सम्मानित

बाटम

एसडीएम ने ई-नाम से जुड़े किसानों को किया सम्मानित, किसानों को देंगे मंडी की सुविधा

संवाद सहयोगी हजारीबाग : कृषि उत्पादन बाजार समिति, हजारीबाग में राष्ट्रीय योजना राष्ट्रीय कृषि बाजार(ई-नाम) का प्रशिक्षण कार्यक्रम एसडीएम विद्या भूषण कुमार की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने को चयनित दो किसान फुलेश्वर महतो व अशोक मेहता को सम्मानित किया गया। मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि ई-नाम में हजारीबाग कृषि बाजार समिति ने देश भर में उपलब्धि हासिल की है। अब तक 27 हजार किसान इससे जुड़े चुके हैं। हमारा लक्ष्य है कि सीमांत किसानों को ई-नाम से जोड़ना है ताकि किसानों को घर बैठे मंडी की सुविधा मिल सके। डिजिटल पेमेंट हो। किसानों के उत्पाद का बेहतर दाम मिल सके। ई-नाम को एक वर्ष के अंदर देश भर में नंबर वन बनाना है। इस दिशा में हमलोग लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

ई-नाम के स्टेट कॉडिनेटर संतोष कुमार ने प्रशिक्षण में उपस्थित किसानों, व्यापारियों एवं किसान उत्पादक समूहों को ई-नाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी । किसानों के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को अपने समस्याओं के संबंध में भी जानकारी दी गई जिसका अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा संबंधित को फोन कर त्वरित निष्पादन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंड के किसान सम्मिलित हुए। पणन सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ई-नाम के माध्यम से कृषि विपणन के क्षेत्र में हजारीबाग को आधुनिक बाजार में तब्दील करने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा किसानों को ई-नाम से जोड़ने की ओर हर दिन बाजार समिति कदम बढ़ा रही है।

chat bot
आपका साथी