उच्च विद्यालय इगुनिया में प्रबंधन समिति का गठन

रामफल सिंह अध्यक्ष व सविता देवी चुनी गई उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर रही गहमागहमी मतदान से हुआ फैस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:00 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:00 PM (IST)
उच्च विद्यालय इगुनिया में प्रबंधन समिति का गठन
उच्च विद्यालय इगुनिया में प्रबंधन समिति का गठन

रामफल सिंह अध्यक्ष व सविता देवी चुनी गई उपाध्यक्ष

चुनाव को लेकर रही गहमागहमी, मतदान से हुआ फैसला

संवाद सूत्र चौपारण(हजारीबाग) उत्क्रमित उच्च विद्यालय इगुनिया में शुक्रवार को पूर्व शिक्षक रामबृक्ष सिंह की अध्यक्षता में पर्यवेक्षक गिरिधारी महतो, प्रदीप यादव व प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार शर्मा शिक्षक प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, आनंद पाल, मनोज कुमार रवि, सुरेंद्र दास, किशोर कुमार, प्रेमचंद तिर्की तथा निर्मला कुमारी की उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें रामफल सिंह अध्यक्ष व सविता देवी को उपाध्यक्ष के तौर पर मतदान के माध्यम से चुना गया। सदस्यों में अनिता देवी, गुड़िया देवी, अर्पणा देवी, सुनीता देवी, जोबा भुइयां, महेंद्र रविदास, व्यास चंद्रवंशी, रंजीता शर्मा व को अभिभावकों के द्वारा चुना गया, जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए रामफल सिंह व अर्पण देवी उम्मीदवार हुए, जिसमें 9-3 से निर्णय रामफल सिंह के पक्ष में आया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सुनीता देवी को जीत मिली। अध्यक्ष बनने के बाद राम फल सिंह ने कहा कि विद्यालय के विकास हेतु हर सम्भव प्रयत्न करूंगा। मेरा यह प्रयास होगा कि बच्चों को उत्तम शिक्षा मिलता रहे। मौके पर वरिष्ठ अभिभावक राम लगन सिंह, अर्जुन सिंह, अवधेश सिंह, करुणा चंद्रवंशी, मनोज चन्द्रवंशी, निवर्तमान अध्यक्ष सिधेश सिंह व सुभन शर्मा, राज किशोर सिंह, राम प्रकाश सिंह, रामानंद पांडेय, धनंजय सिंह, दिलीप सिंह, उगंती सिंह, रंजीत सिंह, बीरेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुबोध ठाकुर, लालो रविदास, सिकंदर रविदास, बबूनी रविदास, करुण भुइयां, शंकर प्रजापति, पार्वती देवी, शीला देवी, ललिता देवी, लीला देवी, प्रमिला देवी, दीपा देवी सहित कई अभिभावक व सम्मानित ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी