नवविवाहिता की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

लीड मनीता कुमारी के पिता ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी ससुराल वाले आरोपित संवाद सूत्र बर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:41 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:41 PM (IST)
नवविवाहिता की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
नवविवाहिता की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

लीड

मनीता कुमारी के पिता ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी, ससुराल वाले आरोपित

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) : बरही थाना अंतर्गत विजैया गांव में 20 वर्षीय एक नवविवाहिता मनीता कुमारी द्वारा किए गए आत्महत्या मामले में बरही थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी मृतका के चाचा लक्ष्मण कुमार पिता गणेश महतो के आवेदन आधार पर मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ बरही थाने में कांड संख्या 283/21 दर्ज किया गया है। आवेदन में बताया गया है कि मनीता कुमारी का विवाह दो महीना पूर्व कोडरमा के गुमो में किया गया था। वहीं मृतका के चाचा लक्ष्मण कुमार ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही मनीता के ससुराल वालों का रवैया सही नहीं था। दहेज के रूप में हम लोगों को ढाई लाख देना था, जिसमें दो लाख दे दिया गया था और 50000 बकाया था, जिसे बार-बार मांगा जा रहा था। दहेज की शेष राशि नहीं देने कारण उनकी भतीजी पर दबाव बनाया जा रहा था। उसके ससुराल वाले उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगे थे। पैसे की मांग करते हुए उसे मायके (विजैया) भेज दिया गया था। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि मायके में भी मनीता कुमारी के पति मोबाइल के जरिए गाली गलौज करते हुए पैसे की मांग करने लगे। जिस समय मनीता ने आत्महत्या की उस समय उसके पति का करीब 30 कॉल आया था। वही आशंका जताया है कि उनकी भतीजी का आत्महत्या करने का मुख्य कारण यही है। इधर आवेदन के आधार पर बरही थाना की पुलिस ने मृतका मनीता कुमारी के ससुर, सास व उनके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी