एसटीवाइ छह के साथ : टाटीझरिया में लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालयों में लटका है ताला

लीड के साथ शौचालय बना दिये गए पर नहीं किया गया पानी का इंतजाम संवाद सूत्र टाटीझरिया(हजा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:32 PM (IST)
एसटीवाइ छह के साथ : टाटीझरिया में लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालयों में लटका है ताला
एसटीवाइ छह के साथ : टाटीझरिया में लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालयों में लटका है ताला

लीड के साथ

शौचालय बना दिये गए पर नहीं किया गया पानी का इंतजाम

संवाद सूत्र टाटीझरिया,(हजारीबाग) स्वच्छ भारत मिशन के तहत टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर, टाटीझरिया चौक और सदारो बाजार टांड़ में निर्मित शौचालय बेमतलब साबित हो रहे हैं। यहां आज भी लोग खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं। इन शौचालयों पर नजर डालें तो बाहर से ये चमक रहा है। दीवारों पर सुंदर पेंटिग इस तरह कराई गई है कि देखने वालों को लगे कि भवन पूर्ण है। पर सच यह है कि शौचालय केवल शो पीस बना हुआ है। प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक वर्ष से भी अधिक समय से शौचालय बनकर तैयार है परंतु पानी के अभाव में अब तक चालू नहीं हो सका है। इसे चालू करवाने का निर्देश निरीक्षण के क्रम में डीसी ने दिया था। पर आज तक इसे प्रारंभ नहीं करवाया जा सका। टाटीझरिया चौक और सदारो बाजार टांड में छह महीने पहले शौचालय बना दिया गया। लेकिन यहां भी पानी का इंतजाम अभी तक नहीं किया जा सका है जिससे यह अधूरा पड़ा हुआ है। प्रतिदिन टाटीझरिया चौक पहुंचने वाले हजारों लोगों को और मंगल बाजार आने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन इधर-उधर गंदगी फैला रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय बनना शुरू हुआ था तो कार्य में तेजी देखी गई। शौचालय भवन पूर्ण कराकर रंगाई-पुताई भी करा दी गई। लेकिन अंदर जाकर देखें तो कार्य अधूरा है। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी ग्रामीणों को इससे लाभ नहीं मिल रहा है। अशोक यादव, गोपाल सिन्हा, सुखदेव यादव, गंगाधर मिश्रा, मुन्नु पाठक ने कहा कि यदि कोई शौचालय जाता भी है तो अंदर अधूरे काम को देखकर वापस लौट जाता है, फिर खेत या मैदान में शौच करने को मजबूर होते हैं।

chat bot
आपका साथी