बेलतू नरसंहार के सह अभियुक्त बालेश्वर साव का निधन

गंभीर रूप से बीमार बालेश्वर साव का रांची रिम्स में चल रहा था इलाज केरेडारी प्रखंड के बेलत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 07:32 PM (IST)
बेलतू नरसंहार के सह अभियुक्त बालेश्वर साव का निधन
बेलतू नरसंहार के सह अभियुक्त बालेश्वर साव का निधन

गंभीर रूप से बीमार बालेश्वर साव का रांची रिम्स में चल रहा था इलाज

केरेडारी प्रखंड के बेलतू गांव में 2001 में हुआ था नरसंहार

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : 2001 में चर्चित केरेडारी के बेलतू नरसंहार के सह आरोपी 55 वर्षीय बालेश्वर साव का निधन हो गया। गंभीर रुप से बीमार बालेश्वर का रांची रिम्स के जेल वार्ड में इलाज चल रहा था। गुरुवार दोपहर उसकी मौत हो गई। बालेश्वर साव केरेडारी के बेलतू नरसंहार में 11 ग्रामीणों के हत्या का आरोपित था और जेपी कारा में उम्र कैद की सजा काट रहा था। ज्ञात हो कि वर्ष 2001 में बेलतू नरसंहार को माओवादी कमांडर कैलाश साव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया था। कुल 11 ग्रामीणों की निर्ममता पूर्वक गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। एरिया कमांडर के साथ घटना में बालेश्वर भी शामिल था । दोनों भाइयों को न्यायालय ने 11 ग्रामीणों की निर्मम हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई थी । दोनों ने सजा की अपील उच्च न्यायालय में दायर की गई ,यहां से दोनों का सजा उम्र कैद में तब्दील कर दी गई। तब से बालेश्वर साव उम्र कैद की सजा जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में काट रहा था। बताया गया कि बालेश्वर की हालत बिगड़ने पर उसे चिकित्सकों की सलाह पर रांची रिम्स रेफर कर दिया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी