जानलेवा बना मोरांगी चौक पर बना ब्रेकर, 20 दिन में आठ वाहन दुर्घटनाग्रस्त

बाटम रांची जाने के क्रम में बीच सड़क पर बना दिया गया है ब्रेकर न साइन बोर्ड और न बत्ती स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 08:53 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 08:53 PM (IST)
जानलेवा बना मोरांगी चौक पर बना ब्रेकर, 20 दिन में आठ वाहन दुर्घटनाग्रस्त
जानलेवा बना मोरांगी चौक पर बना ब्रेकर, 20 दिन में आठ वाहन दुर्घटनाग्रस्त

बाटम

रांची जाने के क्रम में बीच सड़क पर बना दिया गया है ब्रेकर, न साइन बोर्ड और न बत्ती

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : हजारीबाग-रांची फोरलेन एनएच 33 पर मोरांगी के समीप बना ब्रेकर जानलेवा साबित होता जा रहा है। हजारीबाग से रांची जाने के क्रम में मोरांगी चौक पर बना यह ब्रेकर आड़े तिरछा होने के कारण पिछले 20 दिनों में आठ वाहनों को अपने चपेट में ले चुका है। इनमें एक कॉलेज का छात्र भी है, जिसने अपनी जान गवां दी। गुरुवार रात भी एक बोलेरो वाहन संख्या जेएच 02 एए -0891 है। रात करीब 10 बजे यह वाहन अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढ़कर पलट गया। इसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने वाहन को सीधा कर किनारे किया। इसी तरह आठ जुलाई को एक ट्रक के चपेट में कॉलेज विद्यार्थी आ गया था। वहीं चार जुलाई को रांची जा रही एक टाटा सुमो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जाता है कि ब्रेकर पर चढ़ाया गया पेंट हट गया है और इसकी बनावट कुछ इस प्रकार है कि ब्रेकर वाहन को खींच कर एक ओर ले आती है। नए चालक जिन्हें ब्रेकर का अंदेशा नहीं होता है, अक्सर रात में दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। 12 जुलाई की रात भी एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

एक भी दिन नहीं पहुंची सड़क सुरक्षा की टीम

मोरांगी चौक पर हर तीसरे दिन एक घटना हो रही है। जिले में सड़क की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को जानने के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है। परंतु आज तक सड़क सुरक्षा की टीम एक भी दिन मोरांगी चौक में हो रही दुर्घटनाओं को झांकने नहीं आयी है।

chat bot
आपका साथी