आफताब आलम चुने गए आजसू महानगर अध्यक्ष

महानगर सम्मेलन में कराया गया अध्यक्ष का चुनाव विवेक रहे मौजूद कई लोगों को सौंपी गई प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 09:23 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 09:23 PM (IST)
आफताब आलम चुने गए आजसू महानगर अध्यक्ष
आफताब आलम चुने गए आजसू महानगर अध्यक्ष

महानगर सम्मेलन में कराया गया अध्यक्ष का चुनाव, विवेक रहे मौजूद

कई लोगों को सौंपी गई पार्टी संगठन की जिम्मेदारी

जासं, हजारीबाग : आजसू पार्टी का हजारीबाग महानगर सम्मेलन जिला अध्यक्ष विकास राणा के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को हुआ। अध्यक्षता आजसू के वरिष्ठ नेता विवेक कुमार राणा ने किया। इस दौरान आजसू पार्टी हजारीबाग महानगर अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सह हजारीबाग महानगर प्रभारी विकास राणा उपस्थित हुए। हजारीबाग महानगर सम्मेलन में आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से आफताब आलम को ह•ारीबाग महानगर अध्यक्ष चुन लिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आजसू पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने अपने संबोधन में कहा कि नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष आफताब आलम के नेतृत्व में हजारीबाग महानगर कमेटी को मजबूती मिलेगी आजसू पार्टी का सबसे पुराना और अनुभवी होने का लाभ पार्टी को मिलेगा। कहा कि ह•ारीबाग •िाला में दो हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष माननीय श्री सुदेश कुमार महतो जी के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ता सक्रियता से संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष आफताब आलम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के प्रति वर्षों से निस्वार्थ भाव एवं समर्पण भाव से कार्य करने का परिणाम है कि पार्टी ने मुझे हजारीबाग महानगर के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। महानगर सम्मेलन में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के विवेक राणा, गोल्डन, प्रेम यादव, नीरज गुप्ता, कलाम खान, उमर फारूक, मो. रिजवान, सरफराज हुसैन, पवन कुमार, मो. अख्तर, अंकुर कुमार, मो. साहिल, सागर कुमार, मो. अजमल, मोहित कुमार, मो. अफरीदी, मिराज आलम, आसिफ खान, परवेज आलम, जुबेर आलम, गुलाम मुस्तफा, साबू नौशाद, शकील, खुर्शीद आलम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी