योग दिवस की धूम, घरों में किया गया योगाभ्यास

संवाद सूत्र विष्णुगढ (हजारीबाग)। अंरतराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को विष्णुगढ़ के हर वर्ग य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:33 PM (IST)
योग दिवस की धूम, घरों में किया गया योगाभ्यास
योग दिवस की धूम, घरों में किया गया योगाभ्यास

संवाद सूत्र

विष्णुगढ (हजारीबाग)। अंरतराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को विष्णुगढ़ के हर वर्ग योग करने में जुटा रहा है। हालांकि कोरोना गाइड लाइन को ले सामुहिक तौर पर एक जगह एकत्रित होकर योगाभ्यास नहीं किया गया। पर लोगों ने बंटकर राम मंदिर के अलावा जंगल के किनारे खाली जगहों एवं घरों में योगाभ्यास किया। राम मंदिर में योगाभ्यास करा रहे सुमन कुमार गुप्ता ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करना कारगर होता है। प्राणायाम के तहत अनुलोम, विलोम, शीतली, भ्रामरी एवं योगासन के तहत किए जाने वाले ताड़ासन वृक्षासन, पादहस्तासन अर्ध चक्रासन त्रिकोणासन भद्रासन वज्रासन कपालभाति एवं सूर्य नमस्कार के संबंध में जानकारी देते हुए इसका अभ्यास करने का तरीके बताए गए। प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ के अलावा बनासो, खरकी, गाल्होबार, सारूकुदर, चानो गैडा, समेत विभिन्न पंचायतों के गांवों में स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने हजारीबाग स्थित आवास में योगाभ्यास किया। भाजपा के गुरु प्रसाद ने अपने बच्चों साथ घर में योग किया ।योग करने में मांडू विस सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार सिन्हा, विष्णुगढ़ सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, शंभूनाथ पाण्डेय, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, लखन प्रसाद, राजेश सोनी, जीवन सोनी, विवेक कुमार, गाल्होबार में चुड़ामणी पाण्डेय, भगवान मिश्र,त्रिवेणी प्रसाद, सुधीर कुमार रजक, मिथिलेश कुमार, विनय कुमार आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी