कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
फोटो - 29 कांग्रेस कार्यालय में मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण संस हजारीबाग कांग्रेस
फोटो - 29
कांग्रेस कार्यालय में मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण
संस, हजारीबाग : कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 51 वां जन्म दिन सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सरकार के द्वारा दिए गए गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए किए गए आयोजन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने की। कहा कि राहुल गांधी को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय दिया गया था। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख है। राहुल गांधी के जन्म दिन पर कोरोना महामारी के मद्देनजर कांग्रेस कार्यालय में मास्क और सैनिटाइजर तथा कटकमदाग प्रखंड में जरुरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी निसार खान ने कहा कि खाद्य सामग्री वितरण में राजीव गांधी पंचायती राज के जिला अध्यक्ष उदय कुमार साव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में मिथिलेश दुबे, साजिद हुसैन, गोविद राम, मंसूर आलम, जावेद मल्लिक, राजू चौरसिय, नरेश गुप्ता, सुनिल सिंह राठौर, मजहर हुसैन, सुनिल कुमार ओझा, अजित कुमार सिंह, शारदा रंजन दुबे, खलील अंसारी, मुकेश प्रजापति, राजेन्द्र प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, सलीम रजा, धनेश्वर प्रजापति, डोमन महतो, भरत राम, विशाल कुमार, अजय साव, बेनी प्रजापति, उपेन्द्र कुमार कुशवाह, मोसेमात जितनी देवी के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।