खेतों में उतर कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

लीड--------------- जिले के सभी 26 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में किया आंदोल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:52 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:52 PM (IST)
खेतों में उतर कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
खेतों में उतर कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

लीड---------------

जिले के सभी 26 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में किया आंदोलन

जासं, हजारीबाग : भाजपा प्रदेश कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी 26 मंडलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किसानों की जायज मांगों के समर्थन में प्रत्येक मंडल के दस दस गांव जाकर खेतों में उतर कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से किसानों के प्रति दमनकारी नीति अपना रही है जिसको देखते हुए प्रदेश नेतृत्व आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। किसानों को अब तक धान का पैसा पूरी तरह नहीं मिला है। हम सब अन्नदाता किसान के साथ हैं मांगें पूरी नहीं हुई तो सड़क से लेकर विधानसभा तक सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल, पूर्व विधायक बरही मनोज कुमार यादव, पूर्व विधायक बड़कागांव लोकनाथ महतो, मेयर रौशनी तिर्की, जिले के पार्टी के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया। भाजपा नगर (पश्चिमी) के अध्यक्ष विवेक बरियार के नेतृत्व, कार्यक्रम के प्रभारियों वरिष्ठ भाजपा नेता सुदेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह सांसद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा के उपस्थिति में नगर के पदाधिकारियों, खेत खलिहानों में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा, राजेश कुमार टिकू, कुलदीप कृष्णा, नरेश ठाकुर, महामंत्री ज्योति सिन्हा, अविनाश कुमार, मंत्री ऋषि शर्मा, दीपक गुप्ता, अविनाश दुबे, रंजन रजक, नगर युवा अध्यक्ष आनंद सिंह औऱ गाँव मे किसानी करते किसान भी शामिल थे। भाजपा सदर पश्चिमी मंडल द्वारा ग्राम चंदवार में किसानों के बीच खेतों में बैठकर धरना प्रदर्शन दिया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणधीर पांडे ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में अनूप भाई वर्मा भाजपा, जैविक कृषि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह जिला सांसद प्रतिनिधि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रभारी हरीश श्रीवास्तव एवं सह प्रभारी अनुपम सिन्हा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय कुमार राम, बोधन राणा, डेगन राणा, कैलाश राम, राजकुमार राम, बिरजू राणा, रोहित कुमार, राजीव कुमार, शिवम कुमार, महावीर राम, छोटेलाल राम, उमेश राम, सुमेश राम, रोहन राम, विवेक कुमार पांडे, जोगेंद्र राणा, महेंद्र शर्मा, कैलाश राम, लक्ष्मण कुमार, शेखर पांडे, बंशी राम, पंकज ठाकुर, रामचंद्र शर्मा आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी