जमकर हो रही बारिश, खेती में जुटे किसान

बाटम समय पर मानसून के सक्रिय होने से किसान हर्षित इस वर्ष भी खरीफ की बम्पर फसल की उम्मीद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:37 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:37 PM (IST)
जमकर हो रही बारिश, खेती में जुटे किसान
जमकर हो रही बारिश, खेती में जुटे किसान

बाटम समय पर मानसून के सक्रिय होने से किसान हर्षित

इस वर्ष भी खरीफ की बम्पर फसल की उम्मीद

संवाद सूत्र चरही (हजारीबाग) : दो दिनों से जिले भर में जमकर बारिश हो रही है। समय पर मानसून के सक्रिय होने से किसान हर्षित हैं। लगातार हो रही बारिश से किसान खुश हैं। हल बैल लेकर खेती-किसानी में जुट गए हैं। कोयलांचल में तो किसान बिच़ड़ा भी लगाने लगे हैं। किसानों को इस वर्ष भी बम्पर फसल की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिनों तक ह•ारीबाग के सभी प्रखंडों में तेज बारिश की संभावना है। साथ ही साथ हवा की गति 15 -20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की भी संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. सीमा कुमारी बताती हैं कि अभी क लगातार प्री मानसून वर्षा हो रही थी, लेकिन अब मानसून सक्रिय हो गया है। इस साल आए प्री मानसून और मानसून दोनों खेती के लिए लाभकारी माना जा रहा है, प्री मानसून बारिश भी काफी अच्छी हुई, अब मानसूनी वर्षा शुरू हो गई है। उम्मीद की जा रही है की इस साल का मानसून किसानों को अच्छा फसल उत्पादन दिलाएगा। किसान भाइयों को सुझाव दिया जाता है कि फसलों में सिचाई एवं अन्य छिड़काव को स्थगित करें। तैयार सब्जियों को तुरंत तुड़ाई करके सुरक्षित जगहों पर संग्रहित करें। यदि सब्जियों की नर्सरी लगी हुई है तो इस वर्षा से होने वाली क्षति से बचाने के लिए उचित उपाय करें। सब्जियों के खेतों में जल जमाव नहीं हो इसके लिए जल निकास की उचित व्यवस्था करें, साथ ही खाली खेत जिसमे धान लगाना हो उस खेत की मेड़ों को दुरुस्त कर लें, इससे खेत में पानी को रोका जा सकता है।

chat bot
आपका साथी