गांव-गांव जागरूकता फैलाएंगे आजसू कार्यकर्ता
फोटो - 17 22 जून को मनेगा संकल्प दिवस संगठन को पंचायत स्तर पर किया जाएगा सशक्त जासं हजार
फोटो - 17
22 जून को मनेगा संकल्प दिवस, संगठन को पंचायत स्तर पर किया जाएगा सशक्त
जासं, हजारीबाग : आजसू के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी की वर्चुअल मीटिग हुई। बैठक में कोरोना काल में आजसू पार्टी के द्वारा चढ़ाए गए सेवा कार्य एवं टीकाकरण अभियान को लेकर समीक्षा की गई। इस वर्चुअल मीटिग में हजारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा की अध्यक्षता में हजारीबाग जिला से भी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से केन्द्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता, बरही विधानसभा प्रभारी राज सिंह चौहान, केंद्रीय सचिव परमेश्वर महतो, केंद्रीय सदस्य विजय वर्मा, केंद्रीय सदस्य आनंद सिंह, महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव श्रीमती संगीता बरला, केन्द्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, केन्द्रीय सदस्य पंकज कुमार साहा सहित सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी शामिल हुए। हजारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि आगामी 22 जून को आजसू पार्टी संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। इसके साथ साथ पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अभियान चलाकर पंचायत स्तर पर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।