विकास के नाम पर लोगों को ठह रही है मोदी सरकार : मंत्री

बाटम कांग्रेस के आंदोलन में शामिल हुए राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता हजारीबाग प्रदेश ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 08:27 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 08:27 PM (IST)
विकास के नाम पर लोगों को ठह रही है मोदी सरकार : मंत्री
विकास के नाम पर लोगों को ठह रही है मोदी सरकार : मंत्री

बाटम

कांग्रेस के आंदोलन में शामिल हुए राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता

हजारीबाग : प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के श्रम नियोजन रोजगार मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिन्हा और विजय यादव थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज नारायण भगत व ओबीसी जिलाध्यक्ष सूरजीत नागवाला ने किया । मुख्य अतिथि सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश में विकास के मुद्दे पर विफल हो चुकी है। कोविड जैसी महामारी में भी देश की जनता को उसके भाग्य पर छोड़ दिया गया। वहीं सरसों का तेल की कीमत आसमान छू रही है। जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा ने कहा कि अच्छे दिन की आस में लाखों लाख निर्दोष जनता ने मोदी जी के राज में ईलाज के अभाव में अपने प्राण गवां दिया। ओबीसी जिलाध्यक्ष सुरजीत नागवाल ने कहा की केंद्र से लेकर विधानसभा तक प्रधानमंत्री मोदी के सभी जनप्रतिनिधियों ने आम अवाम को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। लोगों की आर्थिक मदद करने के बजाए तेल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर जनता का दिवाला निकालने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनू वर्मा रीतलाल मंडल डॉ प्रकाश कुमार मंगेश्वर प्रसाद चौधरी अजय गुप्ता सदरुल होता संजय गुप्ता रंजीत यादव विपिन कुमार मेहता रामेश्वर राम रविद्र प्रताप सिंह उपेंद्र कुमार राय विनोद सिंह इंटर यासिर शाहिद मनीषा टोप्पो खालिद मोहम्मद विश्वास पासवान अनिल चंद्रवंशी मोहम्मद तस्लीम अंसारी प्रकाश कुमार यादव ज्ञानी मेहता गोविद राम,राजू चौरसिया आदि उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी