मार्केट कांप्लेक्स की धीमी प्रगति पर बिफरीं नगर आयुक्त

फोटो - 16 एक माह के भीतर कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश नगर आयुक्त ने किया विकास योजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 08:23 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 08:23 PM (IST)
मार्केट कांप्लेक्स की धीमी प्रगति पर बिफरीं नगर आयुक्त
मार्केट कांप्लेक्स की धीमी प्रगति पर बिफरीं नगर आयुक्त

फोटो - 16

एक माह के भीतर कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

नगर आयुक्त ने किया विकास योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण

संस, हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र में चल रहे संचालित किए जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं का नगर आयुक्त माधवी मिश्रा ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में नगर आयुक्त ने टैक्सी स्टैंड में नगर निगम के सौजन्य से निर्माण किए जा रहे मार्केट काम्प्लेक्स की कार्य प्रगति का जायजा लिया। निर्माण कार्य की धीमी गति देखकर नगर आयुक्त बिफर पडी और उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य को एक माह के अंदर पूरा करने का निर्देश संबंधित संवदेक एवं अभियंतागण को दिया। वहीं मौके पर मौजूद निगम के अतिक्रमण प्रभारी प्रदीप कुमार को इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने का भी आदेश दिया। निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने जयप्रकाश मार्ग पहुंची और वहां चल रहे नाली एवं पीसीसी पथ का निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। साथ ही वार्ड संख्या 5 में बनाई जा रही नाली तथा पीसीसी पथ का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता रामचन्द्र प्रसाद एवं नगर निगम के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी