आरएसएस ने पूर्व संघ चालक को दी श्रद्धांजलि

फोटो - 14 संसू बरही (हजारीबाग) बरही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिदू परिषद बर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:27 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:27 PM (IST)
आरएसएस ने पूर्व संघ चालक को दी श्रद्धांजलि
आरएसएस ने पूर्व संघ चालक को दी श्रद्धांजलि

फोटो - 14

संसू, बरही (हजारीबाग) : बरही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिदू परिषद बरही इकाई ने आरएसएस संघ कोडरमा जिला के पूर्व सह संघचालक एवं कुशल व्यवसायी अरूण साहा एवं उनकी पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि सह शोक सभा किया। कार्यक्रम शिवाजी संघ स्थान प्रखंड मैदान बरही में किया गया जिसमें शारीरिक दूरी का पालन किया गया। दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम में आरएसएस सहित विहिप, बजरंग दल, विद्या भारती, एकल विद्यालय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता एवं बरही के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। मौके पर कोडरमा जिला सह संपर्क प्रमुख अरुण कुमार चौधरी, विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, खण्ड कार्यवाह प्रभु राणा, जिला मार्ग प्रमुख दयानंद चौरसिया, जिला सह सेवा प्रमुख राजेश केशरी, विहिप के जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर, बजरंग दल संयोजक प्रदीप चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, समाजसेवी मनोज केशरी,पिटू केशरी, संतोष चौरसिया, विवेक चंद्रवंशी, खंड व्यवस्था प्रमुख बलराम केशरी, राजेंद्र केशरी, लौकेश कुमार, मिथिलेश उपाध्याय, आनंद, संजय राणा, गौ सेवा प्रमुख गोविद राम, सुभाष कुमार, सुधीर चंद्रा, तिलकधारी साव, अजय निषाद, दिलीप राणा, रुपेश सोनी, सुनील सोनी, रवि कुमार, निर्मल केशरी, शीतल साहू, विकास ठाकुर, गोविद साहू, मोती सिंह, चंद्रमोहन मिश्र, मनीष कुमार सिन्हा, प्रिस रविशंकर प्रियदर्शी, विद्यार्थी परिषद से गौतम ठाकुर व जितेंद्र ठाकुर ने सहभागिता निभाई।

chat bot
आपका साथी