देवदूत बने आरएसएस के स्वयंसेवक

लीड---------- शहर से लेकर गांव तक मदद में जुटे हैं कार्यकर्ता फोन पर मिलती है सेवा संवाद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 08:08 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 08:08 PM (IST)
देवदूत बने आरएसएस के स्वयंसेवक
देवदूत बने आरएसएस के स्वयंसेवक

लीड----------

शहर से लेकर गांव तक मदद में जुटे हैं कार्यकर्ता, फोन पर मिलती है सेवा संवाद सहयोगी, हजारीबाग : विपदा में संघ हमेशा देश और देश वासियों के साथ खड़ा रहा है, यह कई मौकों पर प्रमाणित हो चुका है। इस कोविड काल में भी स्वयंसेवक एक बार फिर अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रहे है। शहर में ऑक्सीजन से लेकर भोजन और श्राद्ध तक करा रहे स्वयंसेवक अब गांवों में भी जीवन और मुत्यू से जुड़े 24 प्रकार की सेवा उपलब्ध कराएंगे। बुधवार से जिले के सभी प्रखंडों में आरएसएस ने सेवा कार्य शुरु कर दिया है। जिले भर में सेवा कार्य के लिए आरएसएस जिला कार्यालय से एक बार पुन : जिला स्तर पर व्हाटस नंबर जारी किया गया है। इन नंबरों पर जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मुत्यू प्रमाण पत्र बनवाने, श्राद्ध कर्म के लिए सहयेाग, मास्क, काढ़ा, होमियोपैथिक की दवा आर सैनिक एलबम, कोविड कीट, आवश्यक दवाई, ऑक्सीजन सिलेंडर, फ्लोमीटर, ऑक्सीमीटर , भोजन, चिकित्सीय परामर्श आदि सुविधाएं नि: शुल्क उपलब्ध है। इन नंबरों पर 24 घंटे में कभी भी व्हाटसप कर सेवा प्राप्त किया जा सकता है। यह जानकारी जिला कार्यवाह अभिजीत कुमार ने दी। बताया कि पिछले 17 दिनों से स्वयंसेवक 24 घंटा सेवा उपलब्ध करा रहे है। आपात परिस्थिति में बाडम बाजार स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय से सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है। विभिन्न सेवा कार्यो के लिए नंबर जारी

1. भोजन व्यवस्था - देवेन्द्र कुमार - 8797836949

2. डॉक्टर एवं चिकित्सीय परामर्श - अश्विनी केसरी -

9939367691

3. मेडिसीन व्यवस्था- विकास कुमार 8235402138

4. ऑक्सीजन सिलेंडर व्यवस्था- अनिल पांडेय - 8986608604

5. मरीज के लिए बेड उपलब्ध कराना - उमाशंकर कुमार 7033860577

6. एम्बुलेंस सेवा- आंनदी प्रकाश 919430322175

7. ऑक्सीजन फ्लॉवमीटर व्यवस्था- रंजीत सिंह - 62001283528.

8. ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर - निश्चल कुमार 94709393229

9. रक्तदान : समीर कुमार -9430199677

10.प्लाजमा : आदित्य राजन : 7667566437

11.भोजन : देवेंद्र कुमार :8797836949।

chat bot
आपका साथी