ग्रामीणों के हाथों धराया उग्रवादी को भेजा गया जेल

चरही के फुसरी गांव के ग्रामीणों ने एक दिन पहले पकड़ा था मजदूर नेता राम किशोर मुर्मू को अगवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:43 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:43 PM (IST)
ग्रामीणों के हाथों धराया उग्रवादी को भेजा गया जेल
ग्रामीणों के हाथों धराया उग्रवादी को भेजा गया जेल

चरही के फुसरी गांव के ग्रामीणों ने एक दिन पहले पकड़ा था

मजदूर नेता राम किशोर मुर्मू को अगवा करने आए थे उग्रवादी संसू, चरही (हजारीबाग) : चरही थाना क्षेत्र के फुसरी के बारवा कोचा टोला में बुधवार की देर रात जेपीसी के दस्ते के छह उग्रवादियों के साथ हुई हाथापाई में दस्ते का शामिल एक उग्रवादी दिनेश कुमार दबोच लिया गया था। जबकि पांच उग्रवादी ग्रामीणों के चंगुल से भागने में सफल हो पाए थे। सभी स्थानीय रैयत विस्थापित के नेता रामकिशोर मुर्मू को अगवा करने के उद्देश्य से उनके घर पर धावा बोला थे। लेकिन ग्रामीणों के आगे उनकी एक नहीं चली। दोनो ओर से काफी देर तक गुथम गुत्थी हुए। चार ग्रामीण घायल भी हो गए, लेकिन हिम्मत नही हारे। चार हथियार भी छीन लिए थे। जबकि एक दिनेश नामक उग्रवादी को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर घायल कर दबोच लिए थे। रात में ही पुलिस को बुलाकर हथियार समेत पकड़े गए उग्रवादी को पुलिस के हवाले कर दिए थे। सभी घायल ग्रामीणों और एक उग्रवादी का इलाज कराया गया। शुक्रवार को चरही थाना में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पकड़े गए उग्रवादी दिनेश कुमार, शिलाडीह, सिमरिया थाना, जिला चतरा निवासी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पकड़े गए उग्रवादी से हुए पूछताछ के आधार पर पुलिस अपने स्तर से अभियान चला रही है। किस मकसद से रामकिशोर मुर्मू को अगवा करने आए थे, इसका खुलासा पुलिस ने अभी नही किया है।

chat bot
आपका साथी