हजारीबाग में शीघ्र लगेगा ऑक्सीजन प्लांट : अंबा प्रसाद

फोटो - 18 बड़कागांव विधायक ने किया कोविड सेंटर का निरीक्षण् मरीजों से वार्ता कर जाना ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 08:44 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 08:44 PM (IST)
हजारीबाग में शीघ्र लगेगा ऑक्सीजन प्लांट : अंबा प्रसाद
हजारीबाग में शीघ्र लगेगा ऑक्सीजन प्लांट : अंबा प्रसाद

फोटो - 18

बड़कागांव विधायक ने किया कोविड सेंटर का निरीक्षण्, मरीजों से वार्ता कर जाना हाल

संस, हजारीबाग : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल स्थित कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। इस क्रम में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, चिकित्सा पदाधिकारी और चिकित्सकों से विधायक ने मुलाकात की एवं स्वास्थ्य संबंधी जुड़े सभी उपकरणों को दुरुस्त करने एवं हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। इस दौरान उन्होंने बेड, मशीनों और कार्यालय का निरीक्षण किया। सदर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट एवं सिविल सर्जन हजारीबाग से अस्पताल में तैनात स्टाफ की जानकारी ली। कहा कि जिला मुख्यालय में जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा ताकि ऑक्सीजन से हो रही कमी से निजात दिलाया जा सके। अंबा प्रसाद ने कहा कि अस्पताल में तेजी से कोरोना के मरीज रिकवर हो रहे हैं, जो कि इस कठिन परिस्थिति में थोड़ी राहत की बात है। विधायक ने मरीजों से भी बात कर उनका हाल चाल जाना तथा अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे उपचार एवं दवाइयों की सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में मौजूद कमियों को बड़कागांव विधायक ने खुद नोट करते हुए हजारीबाग डीसी को सूचित किया। जिला पदाधिकारियों को जल्द से जल्द मौजूद कमियों को दुरुस्त करते हुए सुचारू रूप से संचालित करने को कहा।

chat bot
आपका साथी