बनासो में वर्षों से बंद हैं पानी की आपूर्ति

फोटो - 13 ग्रामीण कर रहे जलापूर्ति को चालू कराने की मांग बढ़ रही है समस्या दस साल पूर्व बन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 09:24 PM (IST)
बनासो में वर्षों से बंद हैं पानी की आपूर्ति
बनासो में वर्षों से बंद हैं पानी की आपूर्ति

फोटो - 13

ग्रामीण कर रहे जलापूर्ति को चालू कराने की मांग, बढ़ रही है समस्या

दस साल पूर्व बनासो में बनाई गई थी टंकी, नहीं मिल रहा है लाभ

संसू, विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : प्रखंड के बनासो में बंद पानी की आपूर्ति चालू कराने की मांग की जा रही है, पर पिछले पांच वर्षो से बंद पानी की आपूर्ति चालू नहीं की जा सकी है। करोड़ों की लागत से 10 साल पूर्व घरों को पानी आपूर्ति कराने के लिए बनासो में टंकी निर्माण के अलावा गांव में पाइप बिछाई गई थी। पाइप के जरिए पानी की उपलब्धता तब गांव स्थित 13 आरडी के इंटेक वेल से हो रही थी। बाद में कोनार सिचाई परियोजन के तहत अधूरे सुरंग को पूरा कराने के लिए इंटेक वेल को पंचर किया गया। अब टनेल का कार्य पूरा होकर इसका उदधाटन भी हो चुका है। पर अब इससे पानी लेकर आपूर्ति करना संभव नहीं हो पा रही है। पानी आपूति के लिए एक अलग से इंटेक वेल भी बनाया गया था। जिससे पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं रहने से इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। पानी उपलब्धता के लिए वाटर प्लांट परिसर में तीन तीन डीप बोरिग भी कराई गई थी। इससे भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हुआ। इस कारण बंद पानी की आपूर्ति चालू नहीं की जा सकी। वर्षो से बंद पानी सयंत्र में पाइप लाइन के अलावा मोटर में खराबी आना स्वाभाविक है। ऐसे में पानी की आपूर्ति करना संभव नहीं हो पा रही है। जाहिर है बंद पानी की पुन: चालू कराने के लिए जरूरी के पानी की उपलब्धता को लेकर किसी स्तर पर कोशिश नहीं की जा रही है। इससे घरों को पानी मिलना मुश्किल बनी हुई है। झामुमो के राजू श्रीवास्तव ने इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बंद पानी की आपूर्ति चालू कराने की मांग की है। जानकार बताते हैं बनासो में आपूर्ति के लिए पर्याप्त पानी उपलब्धता जरूरी है। इसके बिना बंद वाटर सप्लाई चालू करना संभव नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी