गाइडलाइन के तहत मनाएं रामनवमी

फोटो - 3 थाना परिसर में रामनवमी को लेकर हुई शांति समिति बैठक हरहाल में कोरोना गाइड ल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:08 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:08 PM (IST)
गाइडलाइन के तहत मनाएं रामनवमी
गाइडलाइन के तहत मनाएं रामनवमी

फोटो - 3

थाना परिसर में रामनवमी को लेकर हुई शांति समिति बैठक

हरहाल में कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का मिला निर्देश

संसू, विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : थाना परिसर में शनिवार को रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर जारी गाइड लाइन के तहत रामनवमी मनाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संजय कुमार कोनगाडी ने की। उन्होंने कहा कि देश के पैमाने पर कोविड-19 का प्रसार बेतहाशा बढ़ रहा है। इससे विष्णुगढ़ भी अछूता नहीं है। विष्णुगढ़ में महज 12 दिनों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इसमें महिलाए एवं बच्चे भी शामिल हैं। बचाव में जारी गाइड लाइन का पालन करना हर किसी के लिए जरूरी है। उन्होंने गाइड लाइन को विस्तार से बताते हुए कहा कि खुद के साथ साथ दूसरों की जिदगी बचानी जरूरी है। पर्व त्योहार साल दर साल आते हैं। सुरक्षित रहने पर ही आगे हम पर्व त्योहार और उत्सव मना पाएगें। उन्होंने कहा कि विश्व व्यापी संक्रमण के मौजूदा समय में बिना भीड भाड के पर्व त्योहार मनाना अराध्य देवी के प्रति सच्ची और बडी पूजा और अराधना होगी। कहा कि संक्रमण से बचाव में रात 8 से सुबह 6 बजे तक दुकानें एवं कारोबारी प्रतिष्ठान कायदे के तहत बंद रखना है। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसडीपीओ ओम प्रकाश एवं थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने भी जारी गाइड लाइन का पालन करने पर जोर दिया। जिला झामुमो अध्यक्ष शंभूलाल यादव, चेडरा के पूर्व मुखिया अशोक कुमार ने भी बैठक को संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस के वरीय नेता सुरेंद्र मिश्र, विश्वेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी, रामजन्म राय, सिरैय के पुर्व मुखिया राजेंद्र कुमार महतो, कैलाश महतो, महेश यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी