कोविड को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय बंद

संवाद सहयोगी हजारीबाग जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम को लेकर कि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 10:40 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 10:40 PM (IST)
कोविड को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय बंद
कोविड को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय बंद

संवाद सहयोगी

हजारीबाग : जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम को लेकर कितना गंभीर है, इसका अंदाजा सिविल सर्जन कार्यालय की स्थिति को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है। सिविल सर्जन कार्यालय में लोगों की बेवजह आवाजाही कम हो इसके लिए मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया है। इस कारण अब लोग तो नहीं लेकिन आवारा कुत्तों का जमावड़ा सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य द्वार पर जरूर लगता है।

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सिविल सर्जन एवं उनका कार्यालय कितना गंभीर है इसका अंदाजा वहां सैनिटाइजिग के लिए लगाए गए सेल्फ वेंडिग मशीन की स्थिति देखने से भी लगाया जा सकता है। आखिर कोरोना संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के नाम पर करोड़ो रुपये खर्च करनेवाले सिविल सर्जन के कार्यालय की स्थिति इतनी दयनीय क्यों हैं। जानकारों की माने तो काफी पुराने विपत्रों का भी भुगतान संप्रति प्रभारी सिविल सर्जन के कार्यकाल में किया गया है। लेकिन सेल्फ वेंडिग में महीनों से सैनिटाइजर समाप्त है। लेकिन इसकी चिता किसी को नहीं है। कोरोना से एनटीपीसी के अधिकारी की मौत संवाद सूत्र बड़कागांव(हजारीबाग) : एनटीपीसी वित्त विभाग के एक पदाधिकारी की मौत अपने निवास स्थान रांची में बुधवार को हुआ, जिसे लेकर बड़कागांव पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में भय का आलम है। साथ ही साथ बड़े तेज गति से सैनिटाइजर का काम किया जा रहा है। वही बड़कागांव प्रखंड स्थित स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वायरस के लिए 146 लोगों का सैंपल लिया गया। जबकि तीन संक्रमित मिले हैं।

जबकि इसके पहले बड़कागांव में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे कुल मिलाकर बड़कागांव में छह लोगों का पोजिटिव निकले है।

इसमें से एक पुलिस अधिकारी , दूसरा अंबाजीत की छात्रा एवं तीसरा मुंबई से आए हुए मजदूर को पॉजिटिव निकला है. मुंबई से आने वाले मजदूर 4 दिन पूर्व आया था वह पिपराडीह के रहने वाले है । वह पॉजिटिव होकर मुंबई से ही अपना गांव आया था। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य कर्मी नवीन कुमार ने की है. जिससे अंबाजीत, पिपराडीह व बड़कागांव में कोरोना का डर बना हुआ है । स्वास्थ्य कर्मी नवीन कुमार के अनुसार बड़कागांव के छह केंद्रों में 399 लोगों को टीका दिया गया, जिसमें से बादम में 33, बड़कागांव पश्चिमी में 55 , हरली में 22, सिदवारी में 32, नया टांड़ में 95, चेपा कला में 162 लोगों को कोरोना टीका दिया गया।

chat bot
आपका साथी