फरार डकैत भोला सहयोगी के साथ गिरफ्तार

हजारीबाग इचाक थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इचाक के मंगुरा से पुलिस ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 08:06 PM (IST)
फरार डकैत भोला सहयोगी के साथ गिरफ्तार
फरार डकैत भोला सहयोगी के साथ गिरफ्तार

हजारीबाग : इचाक थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इचाक के मंगुरा से पुलिस रिकार्ड में फरार चल रहे डकैत भोला महतो उफ जगदीश महतो को एक अन्य सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। डकैत भोला के निशानदेही पर सहयोगियों गौतम कुमार के पास से एक नाइन एमएम का पिस्टल व तीन कारतूस व मैगजीन बरामद किया गया। यह जानकारी एसपी कार्तिक एस ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। बताया कि पिछले छह सालों से फरार चल रहा भोला उर्फ जगदीश हजारीबाग के विभिन्न थानों के अलावा लातेहार के पांकी आदि क्षेत्रों में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उस पर 10 से अधिक मामले दर्ज है। वहीं सहयोगी गौतम कुमार पिता कामेश्वर मेहता का भी आपराधिक रिकार्ड है और पूर्व में हथियार के खरीद बिक्री मामले में जेल जा चुका है। उस पर मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज है। एसपी ने बताया कि पुलिस को फरार डकैत मंगूरा निवासी भोला महतो पिता महाबीर महतो मंगूरा इचाक अपने घर आने की जानकारी मिली थी। जानकारी के आलोक में उसके घर की घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके गिरफ्तारी के बाद चोरी व लूट की कई घटनाओं का खुलासा हो गया। पुलिस भोला के अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार करने की प्रयास कर रही है।

प्रेसवार्ता में एसपी के अलावा मुख्यालय डीएसपी राजीव कुमार, दारु इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, इचाक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

---------------

इन थानों में दर्ज हैं लूट व आ‌र्म्स एक्ट का मामला

टाटीझरिया, दारु, इचाक, बरही, पदमा, विष्णुगढ़, गिद्वौर, मनिका, सहित अन्य थानों में मामला दर्ज है। सबसे पहले इस पर टाटीझरिया में 2014 में डकैती की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसके बाद लगातार यह विभिन्न स्थानों पर लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

chat bot
आपका साथी