मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

हजारीबाग पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:15 PM (IST)
मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

हजारीबाग : पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुराने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने की। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक उमा शंकर अकेला यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के कीमतों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के कारण देश की जनता त्राहिमाम है। पर्यवेक्षक सह पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब लोगों को खाना बनाने के लिए गैस तथा चूल्हा बांटकर वाहवाही लूट रही है। गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के कारण गरीब लोग दोबारा सिलेंडर भराने की स्थिति में नहीं हैं। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गोप ने किया। जिला के उपाध्यक्ष- सह-मीडिया प्रभारी ने बताया कि मौके पर कार्यकारिणी के सदस्यों में अनिरुद्ध सिंह, अशोक देव, विरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, साजिद हुसैन, तोखन रविदास, प्रखंड अध्यक्षों में अजित कुमार सिंह, लाल मोहन रविदास, इकबाल रजा, विकास कुमार यादव, अब्बास अंसारी, मोइनुद्दीन प्रवक्ता डॉ जमाल अहमद, प्रकोष्ठ अध्यक्षों में कुमारी बखला, बबलू कुशवाह, उपाध्यक्षों में मिथिलेश दुबे, लाल बिहरी सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, राम सेवक सोनी, सुनील सिंह राठौर, लखराज सिंह, नरेश गुप्ता, मंसूर आलम, बिनोद सिंह, सदरूल होदा, मंच मोर्चा के अध्यक्षों में कृष्ण कुमार शर्मा, ज्ञानी मेहता, नसीम खान, साजिद अली खान, जय प्रकाश यादव, बिनोद कुशवाह, दिगंबर मेहता, महासचिवों में विजय कुमार सिंह, संजय कुमार तिवारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी