राज्य में कई कल्याणकारी योजनाएं बंद : बाबूलाल

ॉहजारीबाग झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी आपने उ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:18 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:18 PM (IST)
राज्य में कई कल्याणकारी योजनाएं बंद : बाबूलाल
राज्य में कई कल्याणकारी योजनाएं बंद : बाबूलाल

ॉहजारीबाग : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी आपने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रवास के क्रम में हजारीबाग प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक स्थानीय विश्वेश्वर दयाल पथ अवस्थित सदर विधायक मनीष जायसवाल के विधायक कार्यालय सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। मौके पर हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, विधायक मनीष जायसवाल, हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव, मेयर रोशनी तिर्की, डिप्टी मेयर राजकुमार लाल, भाजपा हजारीबाग जिला प्रभारी बालमुकुंद सहाय और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव मौजूद रहे। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। पिछला एक साल वैश्विक महामारी कोरोना के कारण संकट काल जरूर रहा लेकिन कई ऐसी जनकल्याणकारी केंद्रीय योजनाएं थी जो पूर्व से संचालित थी उसे जनहित में संचालित किया जा सकता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने अनावश्यक रूप से इसे बंद करके जन-विरोधी कार्य किया। सूबे के मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग की कमान होते हुए भी राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और चहुंओर अव्यवस्था का आलम है। जनसाधारण के सबसे जरूरी कार्यस्थल थाना, ब्लाक और अंचल में भ्रष्टाचार चरम पर है। झारखंड की जनता ने वर्तमान हेमंत सरकार को एक साल का समय दिया अब जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुई तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर आंदोलन और प्रदर्शन करेगी। भाजपा संगठन को सशक्त करते हुए सरकार के ऊपर जन दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हेमंत सोरेन जब से सत्ता में काबिज हुए हैं खजाना खाली होने का बहाना जनता के समक्ष करते रहे हैं। लेकिन हेमंत सरकार का यह आरोप सरासर गलत है। आंकड़ों और तर्कों के आधार पर हमने स्पष्ट किया है कि जिस वक्त झारखंड में रघुवर दास मुख्यमंत्री बने हमने खजाना भर दिया और जिस वक्त हम सरकार से बेदखल हुए उस वक्त इन्हें खजाना भरा हुआ सौंपा लेकिन इस अयोग्य सरकार ने खजाना खाली किया और जनता को भारी कष्ट पहुंचाई एवं राज्य की आर्थिक परिस्थिति भी इससे चरमराई। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बिजली पानी ट्रैफिक जैसी जरूरी समस्याओं पर भी वर्तमान सरकार का ध्यान नहीं है और इससे जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में वर्तमान समय में महज 8 से 9 घंटा ही बिजली मिल रही है, बिजली के अत्यधिक कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होती है और ट्रैफिक का मकड़जाल लोगों के लिए जी का जंजाल बन कर रह गया है।

chat bot
आपका साथी