धान बेचने 10 किलोमीटर दूर जाएंगे किसान

संस हजारीबाग सदर प्रखंड के पांच पंचायत सखिया बहेरी ओरिया पौता और गुरहेत के सैक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:58 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:58 PM (IST)
धान बेचने 10 किलोमीटर दूर  जाएंगे किसान
धान बेचने 10 किलोमीटर दूर जाएंगे किसान

संस, हजारीबाग : सदर प्रखंड के पांच पंचायत, सखिया, बहेरी, ओरिया, पौता और गुरहेत के सैकड़ों किसान

धान विक्रय केंद्र को लेकर उहापोह में है। उहापोह का कारण विभाग द्वारा सखिया पैक्स की जगह 10 किलोमीटर दूर सिलवार, चुटियारो और मेरु पैक्स को धान विक्रय केंद्र बनाना है। किसानों के अनुसार प्रशासनिक आदेश के बाद किसानों में रोष है। इस बाबत सखिया मुखिया अरुण यादव ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर धान बिक्री केंद्र की दूरी और किसानों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया है। बताया कि पांच पंचायत के लिए सखिया पैक्स उपयुक्त और मध्य में है। यह किसानों के लिए सस्ता और सुगम होगा। बताया कि किसानों को 10 किलोमीटर दूर धान लेकर जाने के कारण आर्थिक क्षति हीं नहीं कई प्रकार के परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कहा कि सखिया पैक्स हर तरह से उपयोग के लायक और सक्षम है।

----------------

सिलवार, मेरु , हरहद और चुटियारों को बनाया गया है धान क्रय केंद्र

सहकारिता कार्यालय की ओर से जारी सूची में सदर प्रखंड के सिलवार, मेरु औरर चुटियारों तथा हरहद को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। सिलवार, मेरु और चुटियारों एक हीं रोड में और एक दूसरे से लगे है। जबकि हरहद डेमोटाड़ - मोरांगी के किसानों के लिए बनाया गया है। परंतु सदर प्रखंड के मध्य में आने वाले सखिया, पौता, गुरहेत, ओरिया और बहेरी पंचायत से इन सभी धान क्रय केंद्रों की दूरी दस किलोमीटर से अधिक है। परेशानी को लेकर कई बार पत्राचार सखिया पंचायत व अन्य ने विभाग से की। इसके बावजूद इस क्षेत्र में एक भी धान क्रय केंद्र नहीं दिया गया।

chat bot
आपका साथी