बरही में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

फोटो -30 बरही (हजारीबाग) पेट्रोलियम पदार्थो में बढ़ते कीमत को लेकर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 08:19 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 08:19 PM (IST)
बरही में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
बरही में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

फोटो -30

बरही (हजारीबाग): पेट्रोलियम पदार्थो में बढ़ते कीमत को लेकर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बरही में भी कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के नीतियों का विरोध किया। इस बाबत शुक्रवार को बरही धनबाद रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास कांग्रेसियों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता युवा विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर यादव व संचालन बरही युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित जायसवाल ने किया। जिला महासचिव विनोद कुमार यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा केंद्र की अवसरवादी सरकार डीजल पेट्रोल का दाम बेवजह बढ़ा रही है। जिससे आम जनता महंगाई का शिकार हो रही है। सरकार मंगाई को वापस ले। धरना के दौरान जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। मौके पर जिला महामंत्री अब्दुल मनान वारसी, मुकेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुनील चंद्रवंशी, मो. रूस्तम अली, मनोहर यादव, नरेश सिंह, फिरदौस खान, यमुना यादव, मुखिया मो. ताजुद्दीन, रवि यादव, विष्णुधारी महतो, सतीश निषाद, राकेश रजक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी