महिलाओं ने कोरोना से बचाव को ले बुढि़या माता पर चढ़ाई चुनरी

फोटो - 9 संवाद सूत्र इचाक (हजारीबाग) कोरोना से बचाव व कोरोना के बढ़ते प्रभाव को ले धर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 09:44 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 09:44 PM (IST)
महिलाओं ने कोरोना से बचाव को ले बुढि़या माता पर चढ़ाई चुनरी
महिलाओं ने कोरोना से बचाव को ले बुढि़या माता पर चढ़ाई चुनरी

फोटो - 9

संवाद सूत्र इचाक (हजारीबाग) : कोरोना से बचाव व कोरोना के बढ़ते प्रभाव को ले धरमू गांव लोहार टोली के महिला कीर्तन मंडली द्वारा राधा देवी के नेतृत्व में बुढि़या माता मंदिर में चुनरी चढ़ाई। मंडली की नेतृत्वकर्ता राधा देवी के संग सैकड़ो की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। सभी ने एक साथ मिलकर लोहार टोली स्थित बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद महिलाओं का समूह भक्ति गीत संगीत व गाजे बाजे के साथ पैदल बुढि़या माता मंदिर पहुंचा, जहां श्रद्धा भक्ति के साथ बुढि़या माता( धूमावती) का पूजा अर्चना के बाद चुनरी भेंट की। महिलाओं ने कहा कि पिछले साल कोरोना महामारी फैलने पर संक्रमण का प्रभाव लोहार टोली ,धरमू ,पेठिया बागी, बाबू पोखर ,कुटुम सुकरी के अलावा प्रखंड के लोगों को निजात मिले। इसी मन्नत के पूरा होने के उपलक्ष्य में बुढि़या माता को चुनरी चढ़ाई गई। महिलाओं के समूह दिनभर निर्जला उपवास रखकर नंगे पांव माता दरबार पहुंची और मत्था टेक कर कोरोना के बढ़ते प्रभाव को कम करने तथा क्षेत्र में अमन चैन एवं शांति कायम रहे के साथ पूजा अर्चना की। चुनरी चढ़ावा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं ने बताया कि कलश स्थापना के दिन से प्रतिदिन महिलाएं बुढि़या माता दरबार में दीपक जलाने पहुंचती हैं। जिसकी रोशनी एवं लौ से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध एवं लोग निरोग होते हैं। चुनरी चढ़ाने के क्रम में संगीता देवी, प्यासी देवी, सुनैना देवी, गीता देवी, मालती देवी, गिरजा देवी,तेतरी देवी,गिरिजा देवी, सुषमा देवी,बेबी देवी,राधा देवी, रेखा देवी,रीता देवी, लीला देवी,ललित देवी के अलावा सैकडों की संख्या महिलाएं शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी