गिरा मिट्टी का मकान, मदद की गुहार

संस बरकट्ठा(हजारीबाग) लगातार बारिश से क्षेत्र में कई मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया है। इसी क्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:47 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:16 AM (IST)
गिरा मिट्टी का मकान, मदद की गुहार
गिरा मिट्टी का मकान, मदद की गुहार

संस, बरकट्ठा(हजारीबाग): लगातार बारिश से क्षेत्र में कई मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया है। इसी क्रम में बरकट्ठाडीह निवासी विश्वा देवी (पति सुरेश ठाकुर) पश्चिम टोला का मकान बारिश से गिर गया। सूचना पाते ही बरकट्ठा दक्षिणी जिप सदस्य प्रतिनिधि सह भाजपा नेता केदार साव स्थल पर पहुंच कर असहाय गरीब को भरसक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं केदार साव ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना कच्चा मकान भी मरम्मत नहीं करवा पाई थी। आज भी क्षेत्र में अनेकों गरीब परिवारों को आवास नहीं मिल रहा है जो सही मायने में इसके लायक है। वहीं उन्होंने आपदा प्रबंधन से मुआवजा देने की मांग किया है। साथ ही कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर आवास दिलाने का प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी