दुर्घटना में एक मजदूर की मौत

बरही (हजारीबाग) चौपारण प्रखंड अंतर्गत गंगाआहार गांव के 40 वर्षीय एक मजदूर सरजू साव की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:12 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:12 PM (IST)
दुर्घटना में एक मजदूर की मौत
दुर्घटना में एक मजदूर की मौत

बरही (हजारीबाग): चौपारण प्रखंड अंतर्गत गंगाआहार गांव के 40 वर्षीय एक मजदूर सरजू साव की मौत एक दुर्घटना में हो गई। उसे बरही अनुमण्डलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर के माथे पर गंभीर चोट थी। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि उक्त मजदूर की मौत किसी वाहन दुर्घटना में हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संध्या समय शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी