कंटेनमेंट जोन में चला सैनिटाइजेशन अभियान

हजारीबाग शहरी क्षेत्र से कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के कारण जिला प्रशासन के द्वार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:40 PM (IST)
कंटेनमेंट जोन में चला सैनिटाइजेशन अभियान
कंटेनमेंट जोन में चला सैनिटाइजेशन अभियान

हजारीबाग : शहरी क्षेत्र से कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के कारण जिला प्रशासन के द्वारा शहर के कुछ क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें इंद्रपुरी चौक से पंचमंदिर चौक , जामा मस्जिद रोड , गुरू गोविद सिंह रोड एवं कांग्रेस आफिस रोड शामिल है। कंटेनमेंट जोन के तहत नगर निगम प्रशासन के द्वारा बंशीलाल चौक से लेकर झंडा चौक होते हुए बडा अखाडा परिसर तक सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। साथ ही सदर थाना व कोर्रा थाना को भी सैनिटाइज किया गया। वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर निगम प्रशासन के द्वारा जिले के सभी थानों को सैनिटाइज करने के लिए ब्लीचिग पाउडर का वितरण भी किया गया। इस दौरान निगम कर्मियों ने सदर थाना व कोर्रा थाना के सभी कमरों के अंदर क्लोरिन हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया। साथ ही थाना परिसर में भी छिड़काव किया गया।

chat bot
आपका साथी