विष्णुगढ़ के प्रवासी की दुबई में हुई मौत

संवाद सूत्र विष्णुगढ़ (हजारीबाग) विष्णुगढ़ के करगालो स्थित बिरनबेड़ा के 45 वर्षीय प्रवासी कामगा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:24 PM (IST)
विष्णुगढ़ के प्रवासी की दुबई में हुई मौत
विष्णुगढ़ के प्रवासी की दुबई में हुई मौत

संवाद सूत्र विष्णुगढ़ (हजारीबाग): विष्णुगढ़ के करगालो स्थित बिरनबेड़ा के 45 वर्षीय प्रवासी कामगार विसुन महतो की मौत दुबई में हो गई। वह वहां केसीसी कंपनी के तहत ट्रांसमिशन लाइन में काम करता था। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। अचानक इलाज के दौरान 4 जुलाई को उसकी मौत हो गई। बताते हैं इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि समय पर समुचित इलाज नहीं कराए जाना ही उसके मौत का कारण बना। विदेश से मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा है। उनके घर में पिता धोकल महतो, पत्नी फगनी देवी के अलावा परिजनों कुलदीप महतो, हिरामन महतो, रोहित महतो, शिल्पा कुमारी आदि हैं। जानकारी पाकर प्रवासियों के हित में कार्य कर रहे समाजसेवी सिकंदर अली ने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिए जाने के अलावा शव का जल्दी घर वापसी की मांग की है।

chat bot
आपका साथी