स्वयंसेवकों ने मनाया हिदू साम्राज्य दिवस

संवाद सहयोगी हजारीबाग जिले भर में धूमधाम से हिदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय स्वंयसेवक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:04 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:22 AM (IST)
स्वयंसेवकों ने मनाया हिदू साम्राज्य दिवस
स्वयंसेवकों ने मनाया हिदू साम्राज्य दिवस

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : जिले भर में धूमधाम से हिदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के आह्वान पर जिले भर में स्वंयसेवकों ने अपने अपने घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान आदि स्थानों पर हिदू साम्राज्य दिवस को मनाया। छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को स्वयंसेवकों ने अपने-अपने परिवार में रखा। घर में शंख ध्वनि की गई और फिर संघ प्रार्थना का आयोजन हुआ। पूरे दिन सोशल मीडिया के माध्यम से लोग एक दूसरे को बधाई देते दिखाई दिए। ज्ञात हो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चार उत्सव वर्ष भर में मनाती है। इनमें एक उत्सव हिदू साम्राज्य दिवस भी है। गुरुवार को घरों में कुटुंब शाखा का आयोजन किया गया। सामूहिक रुप से प्रार्थना की गई। वहीं रात्रि में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। ज्ञात हो कि आज के दिन हीं 1674 में समुद्रतल से पांच हजार फिट की उंचाई पर स्थित रायगढ़ किला पर जीत के उपंरात में प्रथम हिदवी साम्राज्य की नींव रखी गई थी, इसके बाद ही शिवाजी महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज कहलाए। जानकारी के मुताबिक अपने जीवन काल में छत्रपति शिवाजी महाराज ने 276 युद्ध लड़े और एक भी युद्ध नहीं हारे। आर्दश वाक्य है कि जो लोग देश धर्म और मानवता के लिए युद्ध करते है, उनकी हार नहीं होती। ठीक इसी तरह शिवाजी ने देश, धर्म और मानवता के लिए युद्ध किए और उनकी एक भी हार नहीं हुई। शिवाजी महाराज मातृभूमि समाज व धर्म के के प्रति समर्पित थे। संघ कार्यालय सहित कई अन्य स्थानों पर ऑनलाईन सेमिनार भी शिवाजी पर किया गया।

chat bot
आपका साथी