मजजदूरों के साथ बदसलूकी पर सांसद नाराज

इचाक केएन प्लस टू हाई स्कूल में क्वारंटाइन प्रवासी  मजदूरों के साथ  हुई बदसलूकी मामले

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 08:48 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:21 AM (IST)
मजजदूरों के साथ बदसलूकी पर सांसद नाराज
मजजदूरों के साथ बदसलूकी पर सांसद नाराज

इचाक : केएन प्लस टू हाई स्कूल में क्वारंटाइन प्रवासी  मजदूरों के साथ  हुई बदसलूकी मामले को सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिले के डीडीसी विजया जाधव से फोन कर मामले को निष्पादन करते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने  कहा है। बताया कि किसी भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि को प्रवासियों के साथ बदसलूकी करने व उनके हक को मारने का अधिकार नहीं है। ऐसे में इचाक बीडीओ उषा मिज  द्वारा श्रमिकों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करना गलत है। प्रवासी मजदूर कई तरह से सताए जा रहे हैं। ऐसे में उनको सम्मान नहीं मिलना पीड़ादायक है। प्रवासी मजदूरों की समस्या की जानकारी सांसद अन्नपूर्णा देवी को सांसद प्रतिनिधि सुनील मेहता ने दी। सांसद प्रतिनिधि श्री मेहता ने बताया कि गुस्साए प्रवासी मजदूरों ने भाजपा जिला अध्यक्ष दुनू गोप के द्वारा दिया जाने वाला खाद्य एवं राहत सामग्री लेने से इनकार कर  दिया। इसके बाद राहत सामग्री को अलोंजा और क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों के बीच वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी