कोलकाता से पैदल उत्तर प्रदेश का सफर

बरही (हजारीबाग) देश भर में लगे 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से गरीब-मजदूर तबका सब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:54 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 07:54 PM (IST)
कोलकाता से पैदल उत्तर प्रदेश का सफर
कोलकाता से पैदल उत्तर प्रदेश का सफर

बरही (हजारीबाग) : देश भर में लगे 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से गरीब-मजदूर तबका सबसे ज्यादा परेशान है। देश के अलग-अलग ठिकानों में मजदूरी, दिहाड़ी, करने वाले प्रवासी मजदूर अपने-अपने गांव-कस्बे को वापस लौट रहे हैं। कोलकाता से उत्तर प्रदेश आगरा के करीब स्थित सिकंदरा, कुलाहवी व शिकोहाबाद के लिए राजमार्ग 2 से पैदल सफर जाते रविद्र यादव (पिता जयवीर सिंह यादव), अखिलेश यादव (पिता रविद्र सिंह), अंकित कुमार यादव (पिता एजेंट सिंह), विनय यादव (पिता श्रवण सिंह यादव) अपने दर्द को बयां करते रो पड़े । बताया कि हम कोलकाता में ट्रक चलाते थे। लॉक डाउन बाद गाड़ी खड़ी हो गई। लेकिन उनलोगों के रहने एवं खाने का व्यवस्था नहीं की गई। भूख से परेशान होकर हम लोग कोलकाता से अपने घर के लिए पैदल ही रवाना हो गए। हालांकि, सामाजिक संगठनों की इनपर जब नजर पड़ी तो इनके लिए खाने की भी व्यवस्था की। शारीरिक दूर बनाकर इन्हें खाना भी खिलवाया। वैसे इस प्रकार से कई लोग को पैदल जाते देखा जा रहा है।

इन राजमार्गों से प्रतिदिन बड़े-बड़े शहरों महानगरों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर पैदल गुजरते नजर आ रहे हैं। रास्ते मे अगर कोई मालवाहक वाहन अनुरोध करने पर लिफ्ट जहां तक दिया ले लिया उसके बाद फिर अपनी मंजिल अपना घर की ओर अपने पांव के बूते ही पैदल चलना शुरू कर दिया।

chat bot
आपका साथी