पुणे में फंसे 62 मजदूरों को नहीं मिल रही मदद

विष्णुगढ़ लॉकडाउन की वजह से पुणे में फंसे विष्णुगढ़ के मजदूरों को कोई मदद नहीं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:46 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 07:46 PM (IST)
पुणे में फंसे 62 मजदूरों को नहीं मिल रही मदद
पुणे में फंसे 62 मजदूरों को नहीं मिल रही मदद

विष्णुगढ़ : लॉकडाउन की वजह से पुणे में फंसे विष्णुगढ़ के मजदूरों को कोई मदद नहीं मिल पा रही है। पुणे में फंसे मजदूरों विष्णुगढ़ के गाल्होबार के गजेंद्र रवि, प्रमोद, जानकी महेश कुमार, देवेंद्र कुमार, राजेश राम, संजय राम, अशोक राम, आनंद राम, पप्पू श्रवण, प्रकाश, गंगा, तरूण छोटू समेत 62 मजदूर शामिल हैं। गजेंद्र रवि कहते हैं वे सभी बिल्डिग कंस्ट्रक्शन में काम करते थे। अचानक लाकडाउन होने पर उससे काम लेने वाला कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी वहां से चले गए। हमें मुश्किल में छोड दिया। उनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं है, जिस दुकान से समान खरीदते थे। वहां से उधार पर समान दे रहा था। बकाए का भुगतान नहीं करने पर दुकानदार समान देने से मना कर दिया है। थोड़ा बहुत बचे समान को बनाकर तीन समय में एक बार खाना खाकर किसी तरह जिदगी कट रही है। अब पास में न पैसे हैं और नहीं खाने के समान बचा है। मकान से निकलना मुश्किल हैं। घर आने की सुविधा नहीं है। हर जगह फरियाद कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

chat bot
आपका साथी