नाती-पोतो को कहानी सुना रहे हैं सुंदर राम राउत

हजारीबाग डॉकडाउन के दौरान एक बार फिर से दादा-दादी के किस्से भी लौट आए हैं। बच्चों क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 07:28 PM (IST)
नाती-पोतो को कहानी सुना रहे हैं सुंदर राम राउत
नाती-पोतो को कहानी सुना रहे हैं सुंदर राम राउत

हजारीबाग : डॉकडाउन के दौरान एक बार फिर से दादा-दादी के किस्से भी लौट आए हैं। बच्चों के स्कूल और रोजमर्रा के कारण बच्चों को वृद्ध दादा की कहानियां सुनने को मौका नहीं मिलता था। परंतु इन दिनों लॉकडाउन में दादा- दादी की कहानियां लौट आई। बच्चे अब समय काटने के लिए दादा से भारत की गौरवशाली की अतीत की कहानियां सुन रहे है। ऐसा हीं कहानी सुना कर दिन काट रहे है, मटवारी के सखींचद कॉलोनी निवासी सुंदर राम राउत। 90 वर्षीय श्री राउत डीवीसी से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके संयुक्त परिवार में छह पोते और इतना हीं संख्या में नाती भी है। सभी बच्चे लॉक डाउन के दौरान एक स्थान पर जमा है। उनका दिनचर्या पूजन और जलपान के बाद बच्चों के बीच शुरु होता है। वे इन दिनों पृथ्वी राज चौहान, गुरु गोविद सिंह से लेकर शिवाजी की कहानी बतां रहे है। वहीं टीवी पर रामायण और महाभारत की सीरियल शुरु होने के बाद बच्चों के जिज्ञासा को शांत कर रहे है।

chat bot
आपका साथी