शहर की सड़कों को किया जा रहा है सैनिटाइज

हजारीबाग हजारीबाग नगर निगम कोरोनो से जंग लड़ने के लिए नालियों और कचरों का सफाई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 07:24 PM (IST)
शहर की सड़कों को किया जा रहा है सैनिटाइज
शहर की सड़कों को किया जा रहा है सैनिटाइज

हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम कोरोनो से जंग लड़ने के लिए नालियों और कचरों का सफाई उठाव के बाद अब सड़कों को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है। अग्निशमन वाहनों की मदद से सड़क और उससे सटे घरों को सैनिटाइज किया गया। सैनिटाइज करने का कार्य कोर्रा से शुरू हुआ। पूरे दिन सड़कों पर केमिकल का छिड़काव किया गया। नगर निगम द्वारा पूरे क्षेत्र को क्रम बद्ध सैनिटाइज करने की बात कहीं गई है। सैनिटाइज करने का जिम्मा निगम के आउटसोर्सिंग टीम को दी गई है। अग्निशमन पदाधिकारियों की मदद से सड़कों को नगर निगम सोमवार को सैनिटाइज कर रही थी। ज्ञात हो कि लॉक डाउन की अवधि भारत में 21 दिनों की है। इस दौरान सड़कों को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा केमिकल युक्त पानी का छिड़काव करने का निर्णय लिया गया। इसी योजना के तहत नगर निगम सड़कों को सेनेटाइज करना का काम शुरु की है। कार्य में नगर निगम की टीम के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता लगे हैं। नगर आयुक्त कमलेश प्रसाद सिंह की देखरेख में छिड़काव कार्य शुरु हुआ । मौके पर उप महापौर राजकुमार लाल, प्रधान जमादार दीपक गोस्वामी, गौतम कुमार, निरंजन के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता विशाल वाल्मीकी, सहित अन्य प्रमुख है। सोमवार सुबह नौ बजे कोर्रा चौक से शुरुआत हुई और संध्या चार बजे तक इंद्रपुरी तक छिड़काव किया गया। मंगलवार को इंद्रपुरी से लेपो रोड रेलवे स्टेशन तक किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी