45 वर्षों के बाद देश में सबसे बड़ी बेरोजगारी : विधायक

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना बड़कागांव मेरी नौकरी कहां ैस्लोगन के साथ एवं एनआरयू के तहत युवा कांग्रेस के नेतृत्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 08:52 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 08:52 PM (IST)
45 वर्षों के बाद देश में सबसे बड़ी बेरोजगारी : विधायक
45 वर्षों के बाद देश में सबसे बड़ी बेरोजगारी : विधायक

बड़कागांव : मेरी नौकरी कहां ैस्लोगन के साथ एवं एनआरयू के तहत युवा कांग्रेस के नेतृत्व में बड़कागांव प्रखंड स्तरीय युवा कांग्रेस का एक दिवसीय महासम्मेलन होरम मोड़ स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद तारिक हुसैन उर्फ बाबर एवं संचालन बड़कागांव विधानसभा अध्यक्ष जयंत तुरी ने किया। इस अवसर पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आज भाजपा के केंद्र सरकार ने बेरोजगारी को बढ़ा दी है। देश के युवाओं को भटकाने का काम किया जा रहा है। एनआरयू के माध्यम से देश में शिक्षित बेरोजगार युवाओं की संख्या की आंकड़ा पता चलती था लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन को समाप्त कर दिया गया है। 45 वर्ष के बाद देश में इतनी बड़ी बेरोजगारी कभी नहीं आई थी। सुश्री प्रसाद ने आगे कहा कि आज देश के सभी सरकारी संस्थानों को निजीकरण किया जा रहा है। साजिश के तहत देश को तोड़ने की साजिश चल रही है। असली मुद्दा से युवाओं को भटकाया जा रहा है। सम्मेलन में हजारीबाग वरीय उपाध्यक्ष कजरू साव, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, शेख अब्दुल्ला, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, अंकित राज, दिलदार अंसारी, दशरथ कुमार, संजय कुमार, विजेंद्र कुशवाहा, मोहम्मद शमशेर, जमाल सागीर, गिरेंद्र कुमार, सुरेश महतो, प्रीतम ,मोहम्मद मुख्तार, मुकेश सिंह, अशोक प्रसाद, आशीष चक्रवर्ती सहितअन्य कांग्रेसियों ने अपना विचार रखा। मौके पर सैकड़ों कांग्रेसी युवा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी