झामुमो की प्रखंड कमेटी भंग

हजारीबाग झामुमो जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव ने तत्काल प्रभाव से जिला के बड़कागांव केरेडारी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 08:43 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 08:43 PM (IST)
झामुमो की प्रखंड कमेटी भंग
झामुमो की प्रखंड कमेटी भंग

हजारीबाग : झामुमो जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव ने तत्काल प्रभाव से जिला के बड़कागांव, केरेडारी, कटकमदाग, कटकमसांडी व दारू प्रखंड की कमेटी को निरस्त कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने जारी आदेश में बताया है कि इन सभी प्रखंड के अध्यक्षों को विगत वर्ष जनवरी माह में ही दो माह के अंदर पंचायत कमिटि व प्रखंड कमिटि का गठन कर इसकी सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन इन सभी प्रखंड के अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष के निर्देश पर कार्य नहीं करते हुए संगठन के कार्यों में उदासीनता बरती है। इससे इन सभी प्रखंड अध्यक्षों की संगठन के प्रति निष्क्रियता भी झलकती है।

chat bot
आपका साथी